जालंधर में Night Curfew का एक महीना, संक्रमित मरीज घटने के बजाय नौ गुणा बढ़ गए

जालंधर में नाइट कर्फ्यू के एक महीने के दौरान जिले में 9685 मरीज सामने आए और 235 मरीजों की मौत हुई जो कोरोना काल में अब तक सबसे अधिक है। जनवरी में 727 मरीज व 32 मौतें और फरवरी में 1044 मरीज व 31 मौतें रिपोर्ट हुई थी।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 08:33 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 08:33 AM (IST)
जालंधर में Night Curfew का एक महीना, संक्रमित मरीज घटने के बजाय नौ गुणा बढ़ गए
जालंधर में नाइट कर्फ्यू के एक महीने के दौरान जिले में 9685 मरीज सामने आए।

जालंधर, जेएनएन। लाकडाउन के 94 दिन बाद छह मार्च को दोबारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू को एक महीना पूरा हो गया। एक महीने में कोरोना के केस घटने के बजाय नौ गुणा तक बढ़ गए। मरने वालों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी। नाइट कर्फ्यू के कागजी आदेश जारी कर प्रशासन ने लोगों के एकत्रित होने व समागम में शामिल होने जैसी पांबदियां तो लगा दी लेकिन उन पाबंदियों को ग्राउंड पर लागू नहीं करवाया जा सका। नतीजा, कोरोना के केस बढ़ते गए। नाइट कर्फ्यू के एक महीने के दौरान जिले में 9685 मरीज सामने आए और 235 मरीजों की मौत हुई, जो कोरोना काल में अब तक सबसे अधिक है।

इससे पहले जनवरी में 727 मरीज व 32 मौतें और फरवरी में 1044 मरीज व 31 मौतें रिपोर्ट हुई थी। इन दो महीनों के मुकाबले ये केस 9 गुणा तक बढ़े। सेहत विभाग के आंकड़े ही बता रहे हैं कि नाइट कर्फ्यू लगाना मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। पाबंदियों का असर पांच से सात दिन में दिखने लगता है लेकिन नाइट कर्फ्यू अब तक बेअसर रहा है। उधर सेहत विभाग के नोडल अफसर डा,. टीपी ङ्क्षसह का कहना है कि मरीजों की संख्या स्थिर होने लगी है। लोगों के सहयोग से कोरोना पर काबू पा लिया जाएगा। मंगलवार को कोरोना जांच के लिए सरकारी व गैर सरकारी लैब में 4931 लोगों के सैंपल के लिए भेजे गए। 4099 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

मार्च मरीज मौतें

06 154  03

07 131  05

08 191  07

09 111  06

10 198  04

11 191  06

12 124  05

13 179  06

14 291  07

15 260  01

16 121  09

17 277  07

18 463  06

19 244  07

20 390  12

21 388   06

22  309  09

23  323  13

24  351  11

25  413  11

26  494  13

27  342  05

28  497  08

29   360 13

30  302  07

31 343   09 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी