जालंधर में नई उड़ान संस्था ने बांटे जरूरतमंदों को राशन और कंबल

ई उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान प्रधान राजन गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसी मकसद से सोसायटी की ओर से आज लोगों को जरूरत का सामान दिया गया है। ऐसे सोशल प्रोजेक्ट आगे भी जारी रहेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:50 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:50 PM (IST)
जालंधर में नई उड़ान संस्था ने बांटे जरूरतमंदों को राशन और कंबल
जालंधर में जरूरतमंदों को कंबल और राशन बांटा गया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। शहर की समाजसेवी संस्था नई उड़ान वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को अपना 40वां मासिक प्रोजेक्ट शुरू किया। इसका आयोजन कुष्ठ आश्रम, टांडा, रोड में किया गया। प्रोजेक्ट ऑर्गेनाइजर रमन गुप्ता ने  बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत संस्था की तरफ से जरूरतमंदों को कंबल, आटा, चीनी, दाल, चाय पत्ती, तेल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध करवाई गईं हैं। उम्मीद है कि इससे करोना काल में मुश्किल के दौर से गुजर रहे लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

प्रधान राजन गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसी मकसद से सोसायटी की ओर से आज लोगों को जरूरत का सामान दिया गया। उन्होंने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर

रमन गुप्ता, राजन गुप्ता, हेमंत थापर, योगेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल, रमन कुमार, शैलेंद्र टंडन, वरुण शर्मा, योगेश कुमार, आकाश, शिव अरोड़ा, योगेश जमवाल, राकेश कुमार व अंशुमन सहगल मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी