जालंधर नगर निगम के पंप पर डीजल खत्म, शहर में कूड़ा लिफ्टिंग ठप

जालंधर के लम्मा पिंड चौक स्थित नगर निगम के पेट्रोल पंप पर एक बार फिर डीजल खत्म हो गया है। इस वजह से शहर से कूड़ा उठाने वाली करीब 100 गाड़ियां वर्कशॉप से नहीं निकल पाई हैं और शहर के डंपो से कूड़ा नहीं उठाया जा पा रहा।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:37 PM (IST)
जालंधर नगर निगम के पंप पर डीजल खत्म, शहर में कूड़ा लिफ्टिंग ठप
जालंधर नगर निगम के पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया है।

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम के लम्मा पिंड चौक स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया है। इस वजह से शहर से कूड़ा उठाने वाली करीब 100 गाड़ियां वर्कशॉप से नहीं निकल पाई हैं और शहर के डंपो से कूड़ा नहीं उठाया जा पा रहा। डीजल खत्म होने से नाराज मुलाजिमों ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की है।

ड्राइवर एंड टेक्निकल यूनियन के नेता शम्मी लूथर ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और बदनामी मुलाजिमाें और यूनियन की होती है। व्हाट्सएप के पंप पर पहले भी कई बार डीजल खत्म हो चुका है और हर बार शहर से कूड़ा लिफ्टिंग प्रभावित होती है। इसे लेकर यूनियन भी कई बार नाराजगी व्यक्त कर चुकी है लेकिन हर 15 से 20 दिन बाद ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ता है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि नगर निगम इसके लिए पहले से ही प्लान तैयार करें कि पंप पर डीजल खत्म ना हो और शहर में लोगों को कूड़े की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी