होटलों और मॉल से नहीं मिल रहा Property tax, जालंधर नगर निगम के कलेक्शन में आई गिरावट

नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में लॉकडाउन के कारण कमी आई है। 30 सितंबर तक नगर निगम अमूमन 17 से 18 करोड रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर लेता है लेकिन इस बार 28 सितंबर तक सिर्फ 11 कराेड़ ही कलेक्शन हुई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 01:45 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 01:47 PM (IST)
होटलों और मॉल से नहीं मिल रहा Property tax, जालंधर नगर निगम के कलेक्शन में आई गिरावट
जालंधर नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में गिरावट अाई है। (फाइल फाेटाे)

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में लॉकडाउन के कारण कमी आई है। 30 सितंबर तक नगर निगम अमूमन 17 से 18 करोड रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर लेता है लेकिन इस बार 28 सितंबर तक सिर्फ 11 कराेड़ ही कलेक्शन हुई है। नगर निगम की टैक्स कलेक्शन में यह कमी होटल इंडस्ट्री, बड़े शोरूम से मिलने वाले टैक्स में आई कमी के कारण हुई है।

30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 फीसद की छूट है जोकि 1 अक्टूबर से खत्म हो जाएगी। नगर निगम को शनिवार को छुट्टी वाले दिन 40 लाख और सोमवार को 65 लाख रुपये की कलेक्शन हुई है। इसके बावजूद भी पिछले साल की तुलना में नगर निगम काफी पीछे है। होटल इंडस्ट्री और बड़े शोरूम प्रॉपर्टी टैक्स का आधार हैं, लेकिन इस बार साल 2020-21 के लिए इनसे टैक्स नहीं आ रहा है।

चार महीने तक होटल काराेबार पूरी तरह रहा ठप 

लॉकडाउन के कारण करीब चार महीने तक होटल काराेबार पूरी तरह ठप रहा है और उसके बाद भी अभी काम में तेजी नहीं आ रही। इसी तरह बड़े शोरूम भी नुकसान में चल रहे हैं। साल 2019-20 में नगर निगम को करीब 1 लाख लोगों से टैक्स मिला था।

इस बार 40,000 यूनिट से मिला टैक्स

सितंबर तक करीब 70 हजार यूनिट से टैक्स मिल जाता है, लेकिन इस बार यह गिनती करीब 40,000 पर ही रुक गई है। होटल इंडस्ट्री और बड़े शोरूम मालिकों काे ऐसी उम्मीद है कि पंजाब सरकार लॉक डाउन पीरियड के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दे सकती है। इसी उम्मीद के साथ कारोबारी टैक्स जमा करवाने में देरी कर रहे हैं। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी