मेयर वर्ल्ड स्कूल ने निकाली आनव्हील रिपब्लिक डे परेड, दिखाई विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक

मेयर वर्ल्ड स्कूल की तरफ से आन व्हील रिपब्लिक डे की परेड यानी कि ‘इंडियाज ग्लोरी आन व्हील’ आयोजन किया गया। इसमें दस महीने बाद पहले बार स्कूल में आए पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ हिस्सा लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:55 PM (IST)
मेयर वर्ल्ड स्कूल ने निकाली आनव्हील रिपब्लिक डे परेड, दिखाई विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक
जालंधर के मेयर वर्ल्ड स्कूल में गणतंत्र दिवस को लेकर रंगारंग कार्यक्रम करवाया गया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर के मेयर वर्ल्ड स्कूल की तरफ से आन व्हील रिपब्लिक डे की परेड करवाई गई। इसकी थीम ‘इंडियाज ग्लोरी आन व्हील’ रखी गई। इसमें दस महीने बाद पहले बार स्कूल में आए पहली और दूसरी कक्षा के बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ कार में बैठ कर ही इस परेड का हिस्सा बने।

इस परेड की खास बात यह थी कि विद्यार्थियों ने देश की सभी राज्यों की संस्कृति की झलक झांकियों के रूप में दिखाई। झांकियों के जरिये उन्होंने संबंधित राज्य के पहरावे से लेकर वहां की संस्कृति को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर सारा स्कूल परिसर रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंग गया। वहीं, बच्चों के अभिभावको ने भी अपनी-अपनी गाड़ियों को तिरंगे और तीन रंगी गुब्बारों से सजाया। सभी आन व्हील इस परेड का हिस्सा बनकर शिक्षकों से रूबरू हो रहे थे। 

कार्यक्रम को खास बनाने के लिए पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति भी छात्र-छात्राओं ने दी। स्कूल की ग्राउंड में लड़ियों व फूल पत्तियों के साथ भारत का नक्शा बनाया गया। उसके सामने सभी छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति और पंजाबी गीतों के जरिए गिद्दा व भंगड़े की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।

chat bot
आपका साथी