Jalandhar Marriage Scam: तीस लाख खर्च कर लड़की को आइलेट्स करवा बेटे से करवाई शादी, शादीशुदा निकली

पठानकोट रोड के पास पंजाबी बाग में रहने वाली सोढ़ी लाल ने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए एक लड़की को आइलेट्स करवाई और 30 लाख खर्च कर दिए। बाद में पता चला कि लड़की शादीशुदा थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:01 PM (IST)
Jalandhar Marriage Scam: तीस लाख खर्च कर लड़की को आइलेट्स करवा बेटे से करवाई शादी, शादीशुदा निकली
पंजाब में विदेश जाने की चाह में कई लोग धोखाधड़ी का शिकार बन रहे हैं। सांकेतिक चित्र।

संवाद सहयोगी, जालंधर। पंजाब में विदेश जाने का लालच फिर धोखाधड़ी और ठगी का कारण बना है। पठानकोट रोड के पास रहने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे को विदेश में बसाने का सपना देखा। इसके लिए उसने जिस लड़की से रिश्ता करके उसे आइलेट्स करवाकर बेटे से शादी करवाई। वीजा लगने पर लड़की विदेश चली गई। बाद में वह पहले से शादीशुदा निकली। उन्होंने लड़की पर कुल 30 लाख रुपये खर्च किए थे। अपने साथ बड़ी धोखाधड़ी होने का पता चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पठानकोट रोड के पास पंजाबी बाग में रहने वाली सोढ़ी लाल ने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए एक लड़की को आइलेट्स करवाई और 30 लाख खर्च कर दिए। बाद में पता चला कि लड़की शादीशुदा है तो उन्होंने थाना डिवीजन नंबर आठ में शिकायत दे दी।

यह भी पढ़ें-  जालंधर के प्रताप बाग में बहल इलेक्ट्रिकल कंपनी के गोदाम में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

मंडी गोबिंदगढ़ की रहने वाली है लड़की 

पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ की रहने वाली अलीशा सोढ़ी और उसकी मां मोनिका सोढ़ी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सोढ़ी लाल ने बताया कि उसने अपने बेटे की शादी अलीशा के साथ तय की। अलीशा को आइलेट्स करवाकर 30 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद शादी की और वहां पर भी सोने के गहने दिए। वीजा लगने पर लड़की विदेश चली गई। बाद में पता चला कि लड़की तो पहले ही शादीशुदा थी। थाना प्रभारी रुपिंदर सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी का दावा, डिपो होल्डरों की आड़ में सरकारी गेहूं में घपला कर रहे कांग्रेस विधायक

यह भी पढ़ें-  पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी का दावा, डिपो होल्डरों की आड़ में सरकारी गेहूं में घपला कर रहे कांग्रेस विधायक

chat bot
आपका साथी