बेटी ने की लव मैरिज, गुस्साए पिता ने लड़के के भाई के घर में घुस कर लगा दी आग

जालंधर में बेटी ने लव मैरिज की तो गुस्साए पिता ने गुरु संत नगर में रहने वाले लड़के के भाई का घर जला दिया। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:33 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:33 AM (IST)
बेटी ने की लव मैरिज, गुस्साए पिता ने लड़के के भाई के घर में घुस कर लगा दी आग
लव मैरिज से गुस्साए लड़की के पिता ने लड़के के भाई का घर जला दिया।

जालंधर, जेएनएन। बेटी ने लव मैरिज की तो गुस्साए पिता ने गुरु संत नगर में रहने वाले लड़के के भाई का घर जला दिया। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गुरु संत नगर के रहने वाले यूसुफ ने बताया कि पेंट का काम करता है। उसके छोटे भाई आसिफ ने उसके घर के पीछे रहने वाले परमजीत गोल्डी की बेटी से बीती अप्रैल महीने में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में लव मैरिज की थी। इस शादी के बाद से ही परमजीत लगातार उन्हें धमकियां दे रहा था। छह मई की देर रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ घर पर ताला लगा कर कहीं गए हुए थे। इसी दौरान आरोपित परमजीत उनकी छत पर पहुंचा और छत के रास्ते घर के अंदर आकर आग लगा दी। इससे घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

हैंड टूल्स व्यापारी ने गुम की रिवाल्वर

जालंधर। सोढल रोड पर रहने वाले हैंड टूल्स व्यापारी ने शराब के नशे में अपनी रिवाल्वर गुम कर दी। थाना आठ की पुलिस से उपेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा दीप सिंह नगर में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। वहां पर उसने ज्यादा शराब पी ली। वापस आते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल कार में रखी थी। रास्ते में वह एक जगह रुका भी था। इसके बाद घर आकर अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी। सुबह उठकर देखा तो कार में रिवाल्वर नहीं थ। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद हैंड टूल व्यापारी पर ही मामला दर्ज कर दिया क्योंकि उसने लापरवाही से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कहीं गुम कर दी। पुलिस रिवाल्वर ढूंढ़ रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी