Punjab Lok Sabha Election Result 2019: पंजाब के Voters को भाया NOTA, फरीदकोट में पड़े 19,053 वोट

एक तरफ मुख्य प्रत्याशियों के बीच शह-मात का खेल चल रहा है तो दूसरी तरफ सूबे के मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार कर नोटा का बटन बढ़-चढ़कर दबाया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 10:32 AM (IST)
Punjab Lok Sabha Election Result 2019: पंजाब के Voters को भाया NOTA, फरीदकोट में पड़े 19,053 वोट
Punjab Lok Sabha Election Result 2019: पंजाब के Voters को भाया NOTA, फरीदकोट में पड़े 19,053 वोट

जेएनएन, जालंधर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हुई मतदान के दौरान पंजाब के मतदाओं ने NOTA का भी जमकर इस्तेमाल किया है। एक तरफ मुख्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बीच शह-मात का खेल चल रहा है तो दूसरी तरफ सूबे के कई मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार कर नोटा का बटन बढ़-चढ़कर दबाया है। कई सीटों पर यह संख्या कई प्रत्याशियों के मिले कुल वोटों से ज्यादा है। होशियापुर में अब तक सबसे ज्यादा वोट नोटा के लिए पड़े हैं।

अब तक के आंकड़ों के अनुसार नोटा को सबसे ज्यादा नोटा वोट फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में पड़े हैं। यहां 19,053 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। 17,069 वोटों के साथ आनंदपुर साहिब दूसरे नंबर है। 14,436 वोटों के साथ फिरोजपुर तीसरे स्थान पर है।

जालंधर में 12,324 वोट नोटा को

इधर, जालंधर में 12,324 वोट नोटा के खाते में गए हैं। इस लोकसभा सीट से कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे। यहां चार प्रमुख पार्टियों - अकाली दल, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस को छोड़कर बाकी कोई भी प्रत्याशी नोटा से ज्यादा वोट हासिल नहीं कर पाया है।

पंजाब के मतदाताओं को भाया NOTA

अमृतसरः 8,713

आनंदपुर साहिबः  17,069

बठिंडाः  13,220

फरीदकोटः 19,053

फतेहगढ़ साहिबः 12,973

फिरोजपुरः 14,436

गुरदासपुरः  9,461

होशियारपुरः 12,761

जालंधरः  12,324

खडूर साहिबः 5,082

लुधियानाः 10,538

पटियालाः 11,110

संगरूरः  6,426

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी