जालंधर में ठेकेदार से लूट के आरोपित का पुलिस रिमांड में खुलासा, पहले भी कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

जालंधर में ठेकेदार अमरजीत कुमार से लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वारदात से पहले वे रेकी करते थे और बाद में हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम देते थे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 02:23 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 02:23 PM (IST)
जालंधर में ठेकेदार से लूट के आरोपित का पुलिस रिमांड में खुलासा, पहले भी कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
जालंधर में ठेकेदार से लूट मामले में फरार आरोपितों की तलाश में पूलिस छापेमारी कर रही है।

जालंधर, जेएनएन। कबीर नगर में रहने वाले ठेकेदार अमरजीत कुमार से एक्टिवा और पैसों से भरा बैग छीनने वाले आरोपित ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने खुलासा किया वो अपने साथियों के साथ मिल कर वारदातें करते थे। हर वारदात से पहले वो रेकी भी करते थे। रिमांड पर लिए गए सत्य प्रकाश ने बताया कि बीते काफी समय से तीनों लूट की वारदातें कर रहे हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों के हथियार बरामदगी के लिए भी प्रयास कर रही है। वहीं फरार सन्नी और राजा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी की।

थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि सन्नी और राजा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार सत्य प्रकाश से और वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बीते दिन कबीर नगर में रहने वाले ठेकेदार अमरजीत कुमार से एक्टिवा और पैसों से भरा बैग छीनने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी फरार हो गए थे। आरोपित की पहचान बाबा बुड्ढा जी नगर निवासी सत्य प्रकाश के रूप में हुई थी। वहीं फरार आरोपितों की पहचान तेज मोहन नगर निवासी सनी और बस्ती नौ निवासी राजा उर्फ राजा सिंह के रूप में हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों के पास से छीनी गई एक्टिवा बरामद कर ली गई थी। सत्य प्रकाश के खिलाफ पहले भी थाना बारादरी में चोरी का मामला दर्ज है।

गगनदीप सिंह के मुताबिक, बीते दिनों अमरजीत कुमार ने उनके पास आकर शिकायत दी थी कि सत्य प्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी एक्टिवा और एक बैग जिसमें 4800 रुपये थे, छीन लिया। आरोप है कि सत्य प्रकाश और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गुप्त सूचना के आधार पर सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया। सत्य प्रकाश ने सन्नी और राजा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गगनदीप सिंह ने बताया था कि सत्य प्रकाश को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है और उसे फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी