जालंधर में HMV ने करवाई आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता-2021, जानिए कौन रहा प्रथम

एचएमवी कालेज में आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता-2021 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ही छात्राओं में बेहतर आइडियाज के जरिए बेहतर करियर व स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था। जिसमें 12वीं कामर्स की छात्राओं ने भाग लिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:37 PM (IST)
जालंधर में HMV ने करवाई आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता-2021, जानिए कौन रहा प्रथम
आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता-2021 में प्रिंसिपल डा. अजय सरीन ने छात्राओं के आइडियाज और प्रयासों की सराहना की।

जालंधर, जेएनएन। हंसराज महिला महाविद्यालय के इनोवेशन से की तरफ से आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता-2021 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 12वीं कामर्स की छात्राओं ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य ही छात्राओं में बेहतर आइडियाज के जरिए बेहतर करियर व स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था। ताकि हालातों के देखते हुए वे सारी पहले ही प्लानिंग सभी परिस्थितियों को देखते हुए करें। इसमें लीशा जुनेजा, खुशी और खुशी अंगुराल ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने अपना बिजनेस प्लान मिनी फार्मेसी प्रस्तुत किया था।

इसी तरह से गगनदीप कौर और रमनदीप कौर ने अपने क्लोदिंग ब्रांड वस्त्र का बिजनेस आइडिया प्रस्तुत कर दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। साक्षी बडोला व मोनिका ने रेस्टोरेंट बिजनेस प्लान प्रस्तुत करते हुए तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। कृति व प्राची शर्मा ने डिटेकटिंग चिप प्लान पेश करते हुए सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रिंसिपल डा. अजय सरीन ने छात्राओं के आइडियाज और प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अलग सोच रखती है तथा इनोवेटिव आइडिया पेश करती है। उनमें ऐसी सोच व आइडियाज प्रति प्रोत्साहित करने की जरूरत है, ताकि वे मार्केट को भी समझें और वर्तमान के हालातों को भी। अगर किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी प्लानिंग अच्छे से की जाए तो बेहतर करियर की ख्वाइशों को भी पूरा किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्कूल कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल के प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन जारी रखा जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी