Jalandhar Today 18th June 2021 : जालंधर में डेंगू से निपटने को लेकर आज होगी बैठक, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज वीरवार 17 जून को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:04 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:04 AM (IST)
Jalandhar Today 18th June 2021 : जालंधर में डेंगू से निपटने को लेकर आज होगी बैठक, जानिए और क्या खास है आज
कोरोना महामारी के साथ डेंगू का प्रकोप भी पांव पसारने लगा है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 18th June 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 17 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- डेंगू से निपटने को लेकर आज होगी बैठक

कोरोना महामारी के साथ डेंगू का प्रकोप भी पांव पसारने लगा है। ऐसे में डेंगू से निपटने के लिए सेहत विभाग तथा नगर निगम की संयुक्त बैठक 18 जून को नगर निगम कार्यालय में सुबह दोपहर 12 बजे होगी। जिसमें दोनों विभागों के पदाधिकारी शामिल होकर राय देंगे रखेंगे।

- सम्मान समारोह

गुर्डवार बाबा जीवन सिंह गड़ा में धर्म प्रचारक व लेखकों का सम्मान समारोह सुबह 10 बजे से।

- भूख हड़ताल

आम आदमी पार्टी की तरफ से डीसी ऑफिस के सामने भूख हड़ताल सुबह 10 बजे से।

- वैक्सीन कैंप

अपाहिज आश्रम में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।

-------------------

यह भी पढ़ें : पुलिस डीएवी स्कूल ने कराया आनलाइन जागरूकता प्रोग्राम

जालंधर : पुलिस डीएवी स्कूल पीएपी कैंपस ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आनलाइन प्रोग्राम कराया। यह प्रोग्राम यूनाइटेड नेशन एनवायरमेंट प्रोग्राम के तहत प्रायोजित था। इसमें ईको क्लब व सैनिटेशन क्लब के छठी से 12वीं के विद्यार्थियों ने प्राकृति को प्लास्टिक के प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में आने विचार रखे। वेबिनार के दौरान दिव्यम प्रभाकर ने विद्यार्थियों को बताया कि एक संतरे के छिलके को डीकंपोज होने में एक महीना और एक प्लास्टिक की बोतल को साढ़े चार सौ वर्ष लगते हैं। वेबिनार के दौरान रिसोर्सपर्सन ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया व विद्यार्थियों व अध्यापकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इसमें प्रिंसिपल डा. रश्मि विज, मनमीत मान, अंजू सहगल, सिन्नी मल्होत्र, राज कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी