Jalandhar Gymkhana Club Polls: अभी नहीं बने ग्रुप, धीरज सेठ की नाराजगी से बदल सकते हैं समीकरण

धीरज सेठ अगर चुनाव से किनारा करते हैं तो एचीवर्स ग्रुप को नुकसान हो सकता है। सियासी समीकरण चेंज हो सकते हैं। फिलहाल एचीवर्स ग्रुप ने अभी उम्मीदवारों के पत्ते नहीं खोले हैं। देखा जा रहा है कि अन्य ग्रुप किसे प्रत्याशी बना रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:32 PM (IST)
Jalandhar Gymkhana Club Polls: अभी नहीं बने ग्रुप, धीरज सेठ की नाराजगी से बदल सकते हैं समीकरण
जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव के लिए 5 दिसंबर से नामाकंन शुरू हो जाएगा। पुरानी फोटो

कमल किशोर, जालंधर। जिमखाना क्लब की चुनाव सरगर्मियां तेज होने जा रही है। फिलहाल, अभी ग्रुप नहीं बने हैं। ग्रुप बनाने पर जोर लगाया जा रहा है क्योंकि 5 दिसंबर से नामाकंन शुरू हो जाएगा। धीरज सेठ एचीवर्स ग्रुप से नाराज चल रहे हैं और उनकी नाराजगी एचीवर्स ग्रुप को महंगी पड़ सकती है। फिलहाल, जगजीत कंबोज एचीवर्स ग्रुप से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। विपन झांजी ने भी कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार के तौर पर सोशल मीडिया पर प्रचार करना शुरु कर दिया है। शालीन जोशी ने कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवार तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। शालीन जोशी पहले प्रोग्रेसिव ग्रुप से कार्यकारिणी पद से चुनाव लड़ चुके हैं। चार टेनयोर से इसी पद पर लड़े हैं। और जीत दर्ज की है। फिलहाल चुनाव रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

धीरज सेठ अगर चुनाव से किनारा करते हैं तो एचीवर्स ग्रुप को नुकसान हो सकता है। सियासी समीकरण चेंज हो सकते हैं। फिलहाल एचीवर्स ग्रुप ने अभी उम्मीदवारों के पत्ते नहीं खोले है और अन्य ग्रुपों की रणनीति देखी जा रही है कि कौन से उम्मीदवार मैदान में उतार रहे हैं। वहीं, जगजीत कंबोज ने भी इंटरनेट मीडिया पर चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है लेकिन वह किस ग्रुप से लड़ रहे हैं, इस पर अभी चुप्पी साध रखी है। क्लब में चर्चा है कि वह दूसरे ग्रुप से चुनाव लड़ रहे हैं।

जगजीत कंबोज और धीरज सेठ की फाइल फोटो।

एचीवर्स ग्रुप से तरुण सिक्का पर लग सकती है मुहर

एचीवर्स ग्रुप से दोबारा तरुण सिक्का को सचिव पद पर चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। वाइस प्रेसीडेंट पद पर इस बार सुमित शर्मा अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। कोषाध्यक्ष पर अमित कुकरेजा व संयुक्त सचिव के पद पर सौरभ खुल्लर का नाम सामने आ रहा है। पिछले चुनावों में अचीवर्स ग्रुप व खेल दिग्गज ने धीरज सेठ को कमिटमेंट की थी कि अगली बार उन्हें सचिव पद पर चुनाव लड़वाया जाएगा। अब एचीवर्स ग्रुप की ओर से धीरज सेठ के बजाए सिक्का को दोबारा सचिव पद पर चुनाव लड़वाने की बात सामने आ रही है। इस बात की जानकारी सेठ को मिल चुकी है, जिसके चलते उन्होंने चुनाव से किनारा कर लिया है। दूसरे ग्रुप के रूप में कुक्की बहल का ग्रुप सक्रिय हो चुका है। धीरज सेठ का चुनाव से किनारा करने के बाद कुछ कार्यकारिणी सदस्य भी दूसरे ग्रुप से चुनाव लड़ने का मन बना बैठे है।

जगजीत कंबोज भी अचीवर्स ग्रुप से अलग होने की चर्चा

पिछले चुनाव में अचीवर्स ग्रुप से कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जगजीत कंबोज ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस बार धीरज सेठ को सचिव पद का चेहरा न लाने पर जगजीत कंबोज अचीवर्स ग्रुप से चुनाव न लड़ने की बात सामने आ रही है। वह अन्य ग्रुप से चुनाव लडने का मन बना बैठे हैं। वह ग्रुप से नाराज हैं। जगजीत कंबोज का कहना है कि एचीवर्स ग्रुप सदस्यों को धीरज सेठ के साथ की गई कमिटमेंट को पूरी करनी चाहिए थी।

पिछले चुनाव में सिक्का के हक में धीरज सेठ ने मांगे थे वोट

पिछले चुनावों की बात करें तो तरुण सिक्का के हक में धीरज सेठ ने खुलकर वोट मांगे थे। क्लब में चर्चा है कि अचीवर्स ग्रुप के कुछ सदस्य सेठ को मनाने के लिए पहुंचे लेकिन मना नहीं पाए। उन्होंने स्वयं को चुनाव से किनारा कर दिया। दूसरे ग्रुप की बात करें तो कुक्की बहल का ग्रुप सामने आ रहा है। कुक्की बहल सचिव पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर रहे है।

अचीवर्स ग्रुप को महंगी न पड़ जाए धीरज की नाराजगी

अचीवर्स ग्रुप को धीरज सेठ की नाराजगी चुनाव में महंगी न पड़ जाए। पिछले चुनाव में एचीवर्स ग्रुप का हिस्सा रहे सेठ इस बार नाराज चल रहे है। क्लब के कई सदस्य धीरज सेठ के साथ है। सेठ के कहने पर ही उम्मीदवार के हक में कुछ सदस्य मतदान कर सकते है।

लेडीज जिमखाना क्लब के चुनाव 15 दिसंबर से

जालंधर लेडीज जिमखाना क्लब के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पन्द्रह दिसंबर को होने जा रहे है। सचिव पद पर किरण भारती सचिव पद, मनिंदर धीमान संयुक्त सचिव, नीना चौहान एंटरटेनमेंट सचिव, शरण अरोड़ा फूड सेक्रेटरी, पूनम अरोड़ा कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने जा रहे है। मनिंदर धीमान की बात करें तो न केवल सबसे अधिक अनुभवी है बल्कि 25 वर्ष के अपने सफर में कई बार सचिव, संयुक्त सचिव, एंटरटेनमेंट सचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुकी है। मनिंदर कौर ने अपने हक में मतदान के लिए सोशल मीडिया में प्रचार करना शुरु कर दिया है। 500 लेडीज चुनाव में मतदान करेंगी।

chat bot
आपका साथी