डिफरेंट हेयर स्टाइल से संवारें अपनी लुक, पर्सनेलिटी में लगाएं चार चांद

कुछ फेमस हेयर स्टाइल आजकल काफी चलन में हैं। इनमें साइड फ्रेंच टॉप क्नोट साइड ब्रेड हाई पोनी फ्लेट हेयर हॉफ अपडू हालो ब्रेड ब्रेड पोनीटेल फ्रेंच ब्रेड बन आदि शामिल हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 08:55 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 01:23 PM (IST)
डिफरेंट हेयर स्टाइल से संवारें अपनी लुक, पर्सनेलिटी में लगाएं चार चांद
डिफरेंट हेयर स्टाइल से संवारें अपनी लुक, पर्सनेलिटी में लगाएं चार चांद

जालंधर, जेएनएन। आजकल लड़कियां हेयर स्टाइल को लेकर काफी सचेत हो गई हैं। वे अपनी लुक को आकर्षक बनाने के लिए कई हेयर स्टाइल फॉलो कर रही हैं। खासकर कॉलेज की लड़कियां इस मामले में काफी आगे हैं। हेयर स्टाइल सुंदरता में चार चांद लगा देता है, इसी कारण हर लड़की इसकी दीवानी है।

जालंधर में लड़कियां विशेषकर सिंपल और आसानी से तैयार होने वाली हेयर स्टाइल अपना रही हैं। हेयर स्टाइल एक्सपर्ट साहिल के अनुसार आजकल हर लड़की अपने फेस के हिसाब से हेयर स्टाइल चूज कर रही है। चाहे बालों की कटिंग करवानी हो या फिर डिफरेंट हेयर स्टाइल अपनाना हो, वे उन जैसे एक्सपर्ट की राय भी ले रही हैं।

ऑफिस की लड़कियां अपने काम को मद्देनजर रख कर हेयर स्टाइल कर रहीं हैं, जिससे उनकी पर्सनेलिटी में चार चांद लग जाएं। जैसे कि कुछ लड़कियां जो हेयर में कोई खास स्टाइल नहीं बनाना चाहती, तो वो अपने बालों को कलर करवा लेती हैं।

ये हेयर स्टाइल ट्रेंड में

कुछ फेमस हेयर स्टाइल आजकल काफी चलन में हैं। इनमें साइड फ्रेंच, टॉप क्नोट, साइड ब्रेड, हाई पोनी, फ्लेट हेयर, हॉफ अपडू, हालो ब्रेड, ब्रेड पोनीटेल, फ्रेंच ब्रेड बन, टॉपसी टेल, फ्रेंच ब्रेड हैडबैंड, परफेक्ट पोनीटेल जैसे हेयर स्टाइल लड़कियां खूब अपना रही हैं।

जॉब और हेयर लेंथ के हिसाब से चुनें हेयर स्टाइल

हेयर स्टाइल एक्सपर्ट साहिल ने कहा कि आज लड़कियां मॉडर्न ट्रेंड फॉलो करती हैं। वे नए फैशन के साथ-साथ चलती हैं। हमारे पास जब लड़कियां हेयर स्टाइल के लिए सलाह लेने आतीं हैं या हेयर स्टाइल करवाने आती हैं तो वे पहले काफी जानकारी लेतीं हैं कि उन पर कोन सा हेयर स्टाइल सूट करेगा, किसे वे रेगुलर इस्तेमाल कर सकती हैं, आदि। मैं अक्सर उन्हें यही सलाह देता हूं कि आप अपनी जॉब के मुताबिक हेयर स्टाइल चुन सकतीं हैं। इसके अलावा कॉलेज गर्ल्स सिंपल हाई पोनी, कलर, साइड फ्रेंच, सिंपल फ्रेंच एवं अन्य सिंपल हेयर स्टाइल अपना सकतीं हैं। इससे उनकी लुक में काफी बदलाव आएगा। रोज एक ही हेयर स्टाइल न करें। हर रोज अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करते रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी