सनकी आशिक से परेशान लड़की ने किया फंदा लगा जान देने का प्रयास, सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा

शिव नगर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि लड़की के परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से लटकता देख लिया और तुरंत उतार कर अस्पताल पहुंचाया। लड़की को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:58 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:58 PM (IST)
सनकी आशिक से परेशान लड़की ने किया फंदा लगा जान देने का प्रयास, सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा
थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालंधर, जेएनएन। शिव नगर में रहने वाली एक युवती ने सनकी युवक और उसके ऑटो वाले दोस्त से परेशान होकर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि लड़की के परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से लटकता देख लिया और तुरंत उतार कर अस्पताल पहुंचाया। लड़की को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सनकी युवक जहां लड़की पर शादी का दबाव डालता था, वहीं दोनों लड़की के घर जाकर उसे बेवजह परेशान करते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने लिखा कि गोपी नाम का युवक और उसका ऑटो चालक दोस्त उसे तंग कर रहे हैं। गोपी उस पर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी के लिए दबाव बना रहा है। उसके ना मानने पर वे कभी उसके घर पर पत्थर फेंके जाते हैं तो कभी घर के बाहर जोर-जोर से चीखें मारते हैं। उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा कि जिसे भी यह सुसाइड नोट मिले वह पुलिस को देकर गोपी, उसके दोस्त और उनके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई करवाए और उसके परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - हम करवा चुके वैक्सीनेशन, आपका स्वागत है...कुछ इस अंदाज से ग्राहकों को आश्वस्त कर रहे शहर के होटल व रेस्टोरेंट

यह भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पंजाब में पार्टी संगठन में भी नहीं होगी एंट्री

chat bot
आपका साथी