चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला युवक गिरफ्तार

मंगलवार की रात भतीजा लवली और उनकी चार साल की बेटी घर पर अकेली थी। देर रात करीब 9.30 बजे आरोपित बच्ची को कोई चीज दिलाने के बहाने कमरे में लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:52 PM (IST)
चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला युवक गिरफ्तार
जालंधर पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सांकेतिक चित्र।

जालंधर, जेएनएन। गत मंगलवार रात भोगपुर थानाक्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने के आरोपित के खिलाफ मंगलवार देररात करीब दो बजे संबंधित मामलों में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह भोगपुर में अपने पति, बेटे और बेटी के साथ रहती है। जहां उनका भतीजा अवतार सिंह उर्फ लवली भी उनके साथ रहता है।

मंगलवार की रात भतीजा लवली और उनकी चार साल की बेटी घर पर अकेली थी। देर रात करीब 9.30 बजे आरोपित बच्ची को कोई चीज दिलाने के बहाने कमरे में लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके चलते बच्ची के गुप्तांगों से खून आने लगा। घर वाले जब देर रात वापस आए तो पीड़िता ने मामले की जानकारी घरवालों को दी। घटना के बाद जब घरवालों ने आरोपित की तलाश शुरू की तो वो मौके से फरार हो चुका था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।

पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

थाना भोगपुर के प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के दिए बयानों की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल आफेंसेज एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित लवली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है।

chat bot
आपका साथी