जालंधर के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह बोले- केजरीवाल सरकार की नीतियों ने किया प्रभावित

जालंधर में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने कहा कि वह हर तरह से पार्टी का साथ देंगे। 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रदेश भर में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:31 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:31 PM (IST)
जालंधर के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह बोले- केजरीवाल सरकार की नीतियों ने किया प्रभावित
पूर्व डीसीपी बलकार सिंह मंगलवार को आप में शामिल हो गए। जागरण

जालंधर, जेएनएन। तमाम अटकलों को विराम देते हुए आखिरकार जालंधर के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मंगलवार को पार्टी के दिल्ली से विधायक और पंजाब के मामलों के सह इंचार्ज राघव चड्ढा ने बलकार सिंह को पार्टी में शामिल किया। पंजाब मामलों के सह इंचार्ज राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बलकार सिंह ने पंजाब पुलिस में लंबे समय सेवाएं निभाई हैं। पंजाब में विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी करके लोगों की सेवा की है। बलकार सिंह अपनी शानदार सेवाओं के बदले देश के राष्ट्रपति से राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त किया है। 

चड्ढा ने कहा कि पूर्व पुलिस अधिकारी बलकार सिंह अब राजनीति के मैदान में भी शानदार सेवा निभाएंगे। इस समय राघव चड्ढा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के दो लाख दलित विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में डाल दिया है, क्योंकि इन विद्यार्थियों की जो फीस कांग्रेस सरकार ने कालेजों को देनी थी वह नहीं दी और अब यह विद्यार्थियों अपने परीक्षा नहीं दे पाएंगे। 

पूर्व डीसीपी बलकार सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर वह खुशी और मान महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों और नीतियों से वह बहुत प्रभावित हुए हैं। दिल्ली की सरकार ने गरीब परिवारों, आटो और टैक्सी ड्राइवरों और विद्यार्थियों की भलाई के लिए शानदार काम किए हैं। बलकार सिंह ने हर तरह आम आदमी पार्टी का साथ देने का वायदा करते हुए कहा कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रदेश भर में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर विधायक जै कृष्ण सिंह रोड़ी, हरमिंदर बख्शी, राजविंदर कौर, आप जिला प्रधान ओलंपियन सिंह सोढी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डॉ. संजीव शर्मा, सुलेमान बाहरी, प्रदीप दुग्गल, हरचरन सिंह, बलबीर, दर्शन लाल, सरबजीत, लक्की रंधावा, रमन, हरद्वारी लाल, संजीव भक्त आदि नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी