जालंधर के जंडियाला इलाके में पतीले में मिला भ्रूण, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

जंडियाला इलाके में पड़ते बंडाला माजकी गांव में एक भ्रूण मिलने से सनसनी मच गई। भ्रूण को एक पतीले में छिपाया गया था। गांव के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने सरपंच सरबजीत सिंह को जानकारी दी। जिसके बाद नूरमहल पुलिस को सूचित किया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:41 PM (IST)
जालंधर के जंडियाला इलाके में पतीले में मिला भ्रूण, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच
जंडियाला इलाके में पड़ते बंडाला माजकी गांव में एक भ्रूण मिलने से सनसनी मच गई।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के नूरमहल थाना क्षेत्र में लगते एक गांव बंडाला मांजकी गांव में शनिवार दोपहर एक पतीले में बच्चे का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। भ्रूण देखने में पूर्ण विकसित लग रहा है, जिसे गांव के एक तालाब के पास किसी ने फेंक दिया था। तालाब की तरफ गए लोगों ने भ्रूण को देख मामले की सूचना गांव के सरपंच सरबजीत सिंह को दी। जिसके बाद मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची नूरमहल थाने की पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेते हुए ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए एएसआई अवतार लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पतीले में एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण की उम्र के साथ-साथ अन्य बातों का पता लग सकेगा। ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। भ्रूण को गांव के लोगों ने तालाब के पास एक पतीले में पड़ा हुआ देखा था।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

जालंधर के सिविल अस्पताल की पार्किंग में बीते दिनों एक भ्रूण मिला था। जिस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसके वारिशों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन मामले में पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लग सका था। बीती 16 जून को गोराया थाना क्षेत्र के विर्क गांव में नाली में एक ढाई महीने का भ्रूण पड़ा हुआ मिला था। जिस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसके वारिशों की तलाश शुरू की थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका था।

chat bot
आपका साथी