जालंधर डबल मर्डरः आरोपित राजा बोला- पिता ने आत्महत्या की, मां और भाई भी मर गए अब मुझ पर बना रहा था दबाव...इसलिए मारा

जालंधर में ग्रेटर कैलाश में निर्माणाधीन इमारत में भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर दोनों मामा की हत्या कर दी। पुलिस को आरोपित राजा ने राजा ने बताया कि उसे दोनों पर काफी गुस्सा था। उनको कोई काम नहीं करने देता था।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 09:55 AM (IST)
जालंधर डबल मर्डरः आरोपित राजा बोला- पिता ने आत्महत्या की, मां और भाई भी मर गए अब मुझ पर बना रहा था दबाव...इसलिए मारा
जालंधर में मर्डर को लेकर लोगों से पूछताछ करते हुई पुलिस।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में ग्रेटर कैलाश में निर्माणाधीन इमारत में भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर दोनों मामा की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी रामस्वरूप और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी कोमल के रूप में हुई। दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से छतरपुर के ही उनके भांजे राजा नाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपित राजा ने राजा ने बताया कि उसे दोनों पर काफी गुस्सा था। रामस्वरूप कोमल के साथ मिलकर उसके पूरे परिवार पर दबाव बनाता था। उनको कोई काम नहीं करने देता था। कोई काम खुद कर लेते तो जीना मुश्किल कर देता था। इसी दबाव में उसके पिता बच्चू यादव ने आत्महत्या कर ली थी।

मां उसी दुख में मर गई और बड़ा भाई भी उसके दबाव को सह नहीं पाया और मर गया। अब रामस्वरूप ने उसे अपने पास काम पर रख लिया था। उसे मिलने वाले पैसे वो रखता था। उससे मर्जी से काम करवाता था और कहीं जाने भी नहीं देता था। रात को उसके मामा ने शराब मंगवा ली और सारे श्रमिकों को साथ लिया। शराब पीने के बाद दोनों फिर से उसको भला बुरा कहने लगे और धक्के मार कर वहां से निकाल दिया। थोड़ी देर बाद वापस आए तो देखा कि दोनों नशे में धुत हैं, जिसके बाद उन्होंने दोनों की हत्या कर दी। बाद में दोनों ने अपने कपड़े बदले और फिर अलग-अलग हो गए।

सीआइए प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि हथौड़े और खून से सने कपड़े बरामद करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कई साल से वह बदला लेना चाहता था।सीसीटीवी में दिखा था राजाकोठी में काम करने वाले बाकी लोगों ने बताया कि राजा भी वहीं पर रहता था, लेकिन वो गायब है। सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए। कोठी के सामने लगे दोनों कैमरे खराब थे। बाकी सीसीटीवी चेक किए तो रात को राजा और रामस्वरूप कई जगह पर एक साथ नजर आए। इसके बाद पुलिस ने राजा की फोन लोकेशन निकलवाई तो वो जालंधर में ही थी।

अब नहीं रहना, कोठी बेच दूंगा : नरिंदर गुप्ता

शीशा व्यापारी नरिंदर गुप्ता ने बताया कि अब वो इस कोठी में नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह बड़े शौक से कोठी बना रहे थे। शव मिलने के बाद अब उनका मन इस कोठी से उखड़ गया है। वह इस कोठी को बेच देंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी