World Homeopathy Day पर जुटे डॉक्टर और स्टाफ, कहा- इस पद्धति में संभव है असाध्य रोगों का उपचार

वर्ल्ड होम्योपैथी डे को लेकर तरनतारन और जालंधर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह के दौरान विशेष रूप से पहुंचे डा. बलिहार ने होम्योपैथी पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अधिकतम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:33 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:33 PM (IST)
World Homeopathy Day पर जुटे डॉक्टर और स्टाफ, कहा- इस पद्धति में संभव है असाध्य रोगों का उपचार
जालंधर में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाते हुए डॉक्टर व स्टाफ। जागरण

जालंधर, जेएनएन। होम्योपैथी विभाग पंजाब के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. बलिहार सिंह ने कहा कि होम्योपैथी पद्धति में असाध्य रोगों का उपचार संभव है। पूर्ण रूप से सुरक्षित, पुरातन और अमीर पद्धति होने के चलते लोगों का रुझान इसकी तरफ तेजी के साथ इस तरफ बढ़ा है। वर्ल्ड होम्योपैथी डे को लेकर तरनतारन और जालंधर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह के दौरान विशेष रूप से पहुंचे डा. बलिहार ने होम्योपैथी पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला, शहरी, ब्लाक और वार्ड स्तर पर डिस्पेंसरियां खोलकर लोगों के लिए संजीवनी बन चुकी इस पद्धति को पहुंचाया जा रहा है। डीएचओ, एचएमओ व स्टाफ द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत व ईमानदारी के साथ लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवा अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया जा रहा है। इस दौरान होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. सैमुएल हैनीमेन के चित्र पर पुष्पमालाएं भी अर्पित की गईं। इस अवसर पर डीएचओ डॉ. इंद्रपाल सिंह, एचएमओ डॉ. रजनीश, एचएमओ रविंदर सिंह तथा राज कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - जालंधर में थाना भार्गव कैंप के SHO पर जानलेवा हमला, खुद को नेवी अफसर बताने वाले ने बरसाए लात-घूंसे

यह भी पढ़ें- बदलाव की दहलीज पर खड़ा पंजाब, छह दशक बाद फसल खरीद सिस्टम में परिवर्तन

chat bot
आपका साथी