जालंधर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को पसंद नहीं दफ्तर का इंटीरियर, नया कमरा बनाने का काम शुरू

पंजाब को नए सीएम मिले जालंधर को नए पुलिस कमिश्नर और नए पुलिस कमिश्नर को अब नया कमरा मिलने जा रहा है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले कमरे का इंटीरियर बदलने के लिए कहा। साथ ही कमरे में अब नया पेंट भी करवाया जा रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 01:32 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 01:32 PM (IST)
जालंधर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को पसंद नहीं दफ्तर का इंटीरियर, नया कमरा बनाने का काम शुरू
जालंधर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के आफिस का कमरा दोबारा बनना शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, सुक्रांत। पंजाब को नए सीएम मिले, जालंधर को नए पुलिस कमिश्नर और नए पुलिस कमिश्नर को अब नया कमरा मिलने जा रहा है। नए पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को पुलिस कमिश्नर दफ्तर का पुराना इंटीरियर पसंद नहीं आया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले कमरे का इंटीरियर बदलने के लिए कहा। साथ ही कमरे में अब नया पेंट भी करवाया जा रहा है। अब सोमवार से पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह नई सजावट वाले कमरे में बैठेंगे।

आइपीएस नौनिहाल सिंह का जालंधर के पुराना नाता रहा है। पहले जालंधर के एसएसपी रहे, इसके बाद आईजी बनकर लौटे थे। सरकार के बदलते ही कई जिलों के सीपी बदले गए, जिनमें आइपीएस नौनिहाल सिंह की जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर वापसी हुई। बीते दिन उन्होंने आइपीएस डा. सुखचैन सिंह गिल के जाने के बाद चार्ज संभाला। करीब एक घंटे तक दफ्तर में बैठे, तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की, लेकिन लोगों से नहीं मिले। इसके बाद वीरवार को एक घंटे तक बैठे, अधिकारियों से बैठक की।

डा. सुखचैन सिंह ने भी बदली थी कमरे की नुहार

आइपीएस नौनिहाल सिंह से पहले जालंधर के पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने भी अपने कमरे की नुहार बदली थी। धार्मिक प्रवृति वाले आइपीएस गिल ने अपने कमरे में श्री दरबार साहिब की एक बड़ी सी फोटो लगा दी थी, जो ठीक उनकी कुर्सी के सामने वाली दीवार पर लगी थी। डा. गिल का कहना था कि उनके सामने श्री दरबार साहिब की फोटो लगी रहती है तो उनको अच्छे काम करने की प्रेरणा मिलती रहती है।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बदलवाया था रेस्ट रूम

आइपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर चार साल तक जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर रहे। इतने कार्यकाल में उन्होंने एक बार अपने रेस्ट रूम का सारा इंटीरियर बदलवाया गया था, सोफे भी नए लगवाए गए थे। इसके बाद करीब चार साल तक उसी कमरे में पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने अपना कार्यकाल बिताया था।

chat bot
आपका साथी