Jalandhar Coronavirus Vaccination: रिटायर्ड SMO डा. कश्मीरी लाल को लगा पहला टीका, जालंधर जीतेगा कोरोना से ये जंग

Jalandhar Coronavirus Vaccination Live जालंधर में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह-सुबह सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने एक बार फिर सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया। पहला टीका रिटायर्ड एसएमओ डा. कश्मीरी लाल को लगाया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 03:25 PM (IST)
Jalandhar Coronavirus Vaccination: रिटायर्ड SMO डा. कश्मीरी लाल को लगा पहला टीका, जालंधर जीतेगा कोरोना से ये जंग
जालंधर में शनिवार सुबह कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत हो गई। पहला टीका डा. कश्मीरी लाल को लगा है।

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस अब हारेगा। करीब एक साल चीन के वुहान शहर से महामारी के रूप में फैले इस वायरस के साथ अंतिम युद्ध शुरू हो चुका है। जालंधर में शनिवार से टीकाकरण शुरू हो गया। पहला टीका रिटायर्ड एसएमओ डा. कश्मीरी लाल को लगाया गया है। वह सिविल अस्पताल जालंधर से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उधर, नकोदर के सिविल अस्पताल में एसएमओ डा. भूपिंदर कौर ने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन टीका लगवाकर इससे जुड़ी भ्रांतिया दूर की। उन्होंने कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए लोगों से टीका लगवाने के लिए आगे आने को कहा।

इससे पहले टीकाकरण का उद्घाटन सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने किया। सुबह-सुबह सिविल सर्जन ने सिविल अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। उनके के साथ डा. राकेश कुमार चोपड़ा, डा. सतीश कुमार व डा. गगन भी मौजूद थे। बाद में डीसी घनश्याम थोरी ने भी सिविल अस्पताल का दौरा करके टीकाकरण का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें - बड़ी गफलत! सीएचसी बस्ती गुजां में स्टाफ तैयार, टीका लगवाने कोई नहीं पहुंचा

जिले में इन तीन केंद्रों में लग रहे टीके

कोरोना वैक्सीन के टीके शहर में दो केंद्रों सिविल अस्पताल जालंधर व अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां में लगेंगे जबकि देहात में सिविल अस्पताल (नकोदर) में टीके लग रहे हैं। CHC में दोपहर बारह बजे तक वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो पाया है। यहां आशा वर्कर्स को टीका लगाया जाना है। डाक्टर और वैक्सीनेशन स्टाफ तैयार बैठा है पर टीका लगवाने कोई नहीं पहुंचा है।

जालंधर के सिविल अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में सुबह तैयारियों को जायजा लेते हुए सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह। केंद्र पर पहले दिन 100 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

कहां कतनी कोरोना वैक्सीन दी

सेना अस्पतालः 1400

सिविल अस्पताल नकोदरः 600

अर्बन सीएचसी बस्ती गुजांः 400

प्रत्येक सेंटर में एक टीम तैनात

एक टीम में छह सदस्य शामिल।

एक सेंटर में 100 लाभपात्रियों को लगेगी वैक्सीन।

टीकाकरण केंद्रों को लेकर हर दिन बदले निर्देश

बता दें कि मंगलवार को जिले 29 सेंटरों वैक्सीन लगाने की योजना थी। बुधवार को पांच सेंटरों में वैक्सीन लगाने की बात कही गई। इनमें तीन सरकारी व दो निजी सेंटर। श्रीमन अस्पताल, एसजीएल अस्पताल ,सिविल अस्पताल जालंधर व नकोदर तथा अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां थे। वीरवार को तीन सेंटर- एक निजी और दो सरकारी सेंटरों में वैक्सीन लगाने का फैसला लिया गया। इनमें पिम्स, सिविल अस्पताल जालंधर व नकोदर शामिल थे। बाद में शुक्रवार को तीनों सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगाने का आदेश आया। अब केवल सिविल अस्पताल जालंधर व नकोदर और अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां में टीके लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी