Jalandhar CoronaVirus Updateः जालंधर में यूके से आई महिला हुई कोरोना की शिकार, वायरस के दूसरे स्ट्रेन की संभावना

जालंधर में यूके से आई महिला को कोरोना होने के बाद सेहत विभाग सकते में है। कोरोना के दूसरे स्ट्रेन की संभावना को लेकर सेहत विभाग के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। महिला के संपर्क में आने वाले परिजनों को सिविल अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती किया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 07:56 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 07:56 AM (IST)
Jalandhar CoronaVirus Updateः जालंधर में यूके से आई महिला हुई कोरोना की शिकार, वायरस के दूसरे स्ट्रेन की संभावना
जालंधर में यूके से आई महिला को कोरोना होने के बाद सेहत विभाग सकते में पड़ गया है।

जालंधर, जेएनएन। यूके से आई महिला को कोरोना होने के बाद सेहत विभाग सकते में है। मरीज में कोरोना के दूसरे स्ट्रेन की संभावना को लेकर सेहत विभाग के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। महिला के संपर्क में आने वाले परिजनों को सिविल अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती कर लिया है। संदिग्ध मरीजों की जांच चल रही है। हालांकि सेहत विभाग यूके से आई महिला और उसके संपर्क में आने वाले परिजनों की सेहत सामान्य बता रहे हैं।

महितपुर के निकटवर्ती गांव की रहने वाली 67 साल महिला पिछले महीने 8 तारीख को यूके से स्वदेश लौटी थी। एक माह बाद निजी अस्पताल में दाखिल होने के बाद कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई। उधर, कोरोना के नए मरीजों व इससे मरने वालों की रफ्तार कम होने से लोग राहत की सांस लेने लगे है। सप्ताह के पहले दिन कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। हुई। कोरोना ने 16 लोगों को गिरफ्त में लिया और इनमें कोई भी बच्चा शामिल नहीं है। 26 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंचे।

बच्चे 00

महिलाएं 06

पुरुष 10

chat bot
आपका साथी