Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना संक्रमित 9 मरीजों की मौत, 799 लोग पाजिटिव आए

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में कोरोना से बचाव को लेकर महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा सजग हैं। कोरोना की वजह से मरने वालों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी कम है। कोरोना के इलाज को लेकर देहात के मुकाबले शहरों में लापरवाही ज्यादा सामने आ रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:38 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:38 AM (IST)
Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना संक्रमित 9 मरीजों की मौत, 799 लोग पाजिटिव आए
जालंधर में कोरोना संक्रमण की चपेट में 799 लोग आए।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। वहीं कोरोना से बचाव को लेकर महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा सजग हैं। कोरोना की वजह से मरने वालों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी कम है। कोरोना के इलाज को लेकर देहात के मुकाबले शहरों में लापरवाही ज्यादा सामने आ रही है। कोरोना से मरने वाले लोगों में देहात के मुकाबले शहर के मरीजों की संख्या ज्यादा है। माहिर इलाज में देरी करना मौत के बढ़ते ग्राफ का कारण मानते हैं। वहीं बुधवार को जिले में 799 लोग कोरोना की चपेट में आए, जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई।

सेहत विभाग के अनुसार पिछले 12 दिन में जिले भर में 111 लोगों की मौत हुई। इनमें 77 मरीज शहरों और 34 देहात इलाके हैं। वहीं कोरोना की वजह से 65 पुरुष व 46 महिलाएं मर चुकी हैं। सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी ङ्क्षसह का कहना है कि राज्य के कई जिलों में कोरोना से मरने वालों में देहात के मरीजों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सह बीमारियों के मरीज देहात के मुकाबले शहरों में ज्यादा हैं। कोरोना सह बीमारियों वाले लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कम बाहर निकलती हैं, जिस कारण वो कम संक्रमित हुई हैं।
 
कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा

तिथि  अर्बन  रूरल  पुरुष  महिलाएं

01  05  03 07  01  

02  08  00  06  02

03  05  02  02  05

04  07  01  01 07  

05  06 03 05  04  

06  11 01  07  05

07  08  02  05  05

08 05  06  06  05  

09  04  08  09  03

10  08  00  05  03

11  04  05  04  05

12  06  03   08  01  

कुल  77 34  65  46  


कोरोना संक्रमित : 799
मरीजों की मौत : 09
कुल संक्रमित : 51248
अब तक स्वस्थ : 44220
एक्टिव मरीज 5835
कुल मौतें 1193

माइक्रो कंटेनमेंट जोन
मकान नंबर 113-114, न्यू राजा गार्डन।
मकान नंबर 112-116, न्यू इशरपुरी कालोनी।
तोपखाना, नजदीक आंगनबाड़ी सेंटर, जालंधर छावनी।
मकान नंबर 91, बैंक कालोनी मिट्ठापुर।
मकान नंबर 66 गली नंबर 1 गोल मार्केट माडल टाउन।
वार्ड नंबर 8 , सामने आहुजा अस्पताल नूरमहल।
चौधरियां मुहल्ला फिल्लौर।
मोहल्ला रविदासिया फिल्लौर।
95/11 दियोल नगर।
मकान नंबर 319 गली नंबर 7 अवतार नगर।
गली नंबर 2 कमल विहार बस्ती पीरदाद।

कंटेनमेंट जोन
गांधी वनिता आश्रम

सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड की स्थिति

कैटेगरी   कुल बेड  भरे  खाली बेड  

लेवल -2   1381  770  611

लेवल-3    527  409  118

वेंटीलेटर    174   59  115 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी