Jalandhar Coronavirus Update ः 526 सक्रिय केस हैं जालंधर में, 31 जनवरी तक थे महज 192

जालंधर में कोरोना के बढ़ते मामले व संडे मार्केट में उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को केवल मास्क लगाकर आने वाले लोगों को ही बाजार में प्रवेश करने दिया गया। इसके लिए भगवान वाल्मीकि चौक पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:58 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:58 AM (IST)
Jalandhar Coronavirus Update ः  526 सक्रिय केस हैं जालंधर में, 31 जनवरी तक थे महज 192
जालंधर में कोरोना से अब तक 705 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में सेहत विभाग के मुताबिक अब तक 705 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 31 जनवरी तक यह आंकड़ा 674 था। जिले में 526 एक्टिव केस है जबकि 28 दिन पहले यह महज 192 रह गए थे। कुल 6, 33, 424 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें 5,88, 272 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 656 की रिपोर्ट आना बाकी है।

कोरोना के बढ़ते ग्राफ के साथ ऐसे बीता फरवरी
20 फरवरी : 38
21 फरवरी : 38
22 फरवरी : 54
23 फरवरी : 35
24फरवरी : 67
25फरवरी : 65
26फरवरी : 66
27 फरवरी : 70
28फरवरी : 108

कोरोना फिर बढ़ रहा हैं...इसलिए एक बार फिर जान लें सावधानियां
-मास्क जरूर पहनकर रखें।
- निश्चित अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें।
- छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को ढांप लें। जिस व्यक्ति को सर्दी-जुकाम और फ्लू हैं उनसे दूर रहें।
-भीड़ में जाने से बचें। शारीरिक दूरी का पालन करें।
-गले मिलना व हाथ मिलाना एक बार फिर बंद कर दें।

मास्क पहनने के बाद ही मिला संडे मार्केट में प्रवेश
शहर में कोरोना के बढ़ते मामले व संडे मार्केट में उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को केवल मास्क लगाकर आने वाले लोगों को ही बाजार में प्रवेश करने दिया गया। इसके लिए भगवान वाल्मीकि चौक पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। वहां बिना मास्क पहने आए लोगों को मार्केट में नहीं जाने दिया गया। ऐसे लोगों के चालान भी काटे गए। डीसीपी गुरमीत सिंह बताते हैं कि सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने के लिए जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं। रविवार को बाजारों में आने वाले लोगों को जागरूक भी किया गया।

महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग तैनात की पुलिस
भगवान वाल्मीकि चौक पर लगाए गए स्पेशल नाके पर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग पुलिस लगाई गई। एक तरफ महिला कांस्टेबलों द्वारा महिलाओं को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही थी तो दूसरी तरफ पुरुष मुलाजिम पुरुषों को बाजार आने पर मास्क पहनाना सुनिश्चित कर रहे थे। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी