Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में 39 विद्यार्थी सहित 178 कोरोना पाजिटिव, तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Jalandhar CoronaVirus Update शनिवार को एक साल के बच्चे सहित स्कूलों के 39 विद्यार्थी आठ शिक्षकों एक निजी डाक्टर सहित 178 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 154 लोग जिले के हैं। वहीं कोरोना से तीन मरीजों की मौत है। 66 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 09:05 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 09:05 AM (IST)
Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में 39 विद्यार्थी सहित 178 कोरोना पाजिटिव, तीन मरीजों ने तोड़ा दम
जालंधर में शनिवार को 39 विद्यार्थी, आठ शिक्षकों, एक निजी डाक्टर सहित 178 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

जालंधर, जेएनएन। शनिवार को एक साल के बच्चे सहित सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के 39 विद्यार्थी, आठ शिक्षकों, एक निजी डाक्टर सहित 178 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 154 लोग जिले के हैं। वहीं कोरोना से तीन मरीजों की मौत है। 66 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। सेहत विभाग के आला अधिकारियों के आदेशानुसार स्कूलों के अलावा अन्य विभागों के मुलाजिमों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   पंजाब में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब सरकारी विभागों में 60 साल तक दे सकेंगे सेवाएं



जिले में बने चार कंटेनमेंट जोन
धनाल कलां
काहना ढेसियां
फिल्लौर का गांव नगर
रहमानपुर

जिले में कोरोना से हुई मौतें
आयु   लिंग   पता    अन्य बीमारी      मौत का स्थान
66  -पुरुष-  फिल्लौर - हाइपरटेंशन-ग्लोबल  अस्पताल लुधियाना
98- महिला-  भोगपुर-    कोई नहीं-     सिविल अस्पताल
74 -पुरुष-  माडल टाउन  -शुगर-      निजी अस्पताल

शनिवार को आए मरीजों में
बच्चे 49
महिलाएं  50
पुरुष 55

जिले में कोरोना का आंकड़ा

कुल संक्रमित : 22410
अब तक स्वस्थ : 20762
एक्टिव केस : 928
कुल मौतें 722

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी को कोरोना
लम्मा पिंड : 03
भार्गव कैंप : 01
आबादपुरा : 01
बस्ती शेख : 04
कोट बादल खां : 01
ताजपुर : 05
फिल्लौर :  23
फ्लोरेट स्कूल काला बाहिया : 01

जिले में शिक्षकों को कोरोना
सरकारी स्कूल कोट बादल खां : 1
सरकारी स्कूल कोट बादल खां : 1
कान्वेंट स्कूल लिद्दड़ा : 2
फ्लोरेट स्कूल काला बाहिया : 4

इन इलाकों में आए नए मरीज

फिल्लौर 10
नूरमहल  06
सेना का अस्पताल 04
धनाल कला 04
जालंधर छावनी 03
करतापुर 03
गुरु नानक पुरा 02
हमिल्टन अस्टेट 02
पेशेंट केयर सेंटर 02
खुरला किंगरा  एक साल के बच्चे सहित तीन
शाहकोट 02
सिविल अस्पताल  02

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी