Jalandhar Coronavirus Update: हालात और बिगड़े, 12 मौतों के साथ रिकॉर्ड 950 पॉजिटिव मिले

जालंधर में 24 घंटे में पहली बार 900 से ज्यादा केस सामने आए हैं। कुल 950 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं। संक्रमितों की मौतों का सिलसिला भी नहीं थम रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:46 PM (IST)
Jalandhar Coronavirus Update: हालात और बिगड़े, 12 मौतों के साथ रिकॉर्ड 950 पॉजिटिव मिले
वीरवार को जालंधर में पहली बार एक साथ 950 पॉजिटिव केस मिले हैं। सांकेतिक फोटो

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में  वीरवार को कोरोना वायरस संक्रमण ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। 24 घंटे में पहली बार 900 से ज्यादा केस सामने आए हैं। कुल 950 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।  इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं। इतने केस आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंता में पड़ गए हैं। जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 12 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।  

chat bot
आपका साथी