जालंधर कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का किया गठन, राजेश जोशी बने प्रधान

जालंधर कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन के सालाना चुनाव साल 2021-22 के लिए 27 फरवरी को एक स्थानीय होटल में हुआ। मीटिंग में यह फैसला भी लिया गया कि आज से एसोसिएशन के कार्यकारिणी कमेटी एक की जगह दो साल के लिए चुने जाएंगे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:57 PM (IST)
जालंधर कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का किया गठन, राजेश जोशी बने प्रधान
जालंधर में कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में उत्तर भारत की सबसे पुरानी कंप्यूटर एसोसिएशन (जालंधर कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन) के सालाना चुनाव साल 2021-22 के लिए 27 फरवरी 2021 को एक स्थानीय होटल में हुआ। जिसमें सभी सीटों के लिए सर्व सहमति से निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए।

इस दौरान राजेश जोशी को अध्यक्ष, संजीव चौधरी उप अध्यक्ष, सुप्रीत सिंह जनरल सेक्रेटरी, भूपेश सुगंध ज्वाइंट सेक्रेटरी, गुरप्रीत सिंह कैशियर, साहिल कपिला पीआरओ व जस्सी कोचर को मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इस मीटिंग में यह फैसला भी लिया गया कि आज से एसोसिएशन के कार्यकारिणी कमेटी एक की जगह दो साल के लिए चुने गए हैं और आगे से आने वाले समय में भी हर कमेटी 2 सालों के लिए ही होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी