Jalandhar Fights Coronavirus: जालंधर पहुंचे 10 Oxygen Concentrators, सिविल अस्पताल में गंभीर मरीजों की बचाएंगे जान

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि प्रशासन को मंगलवार को पहले 10 कंसेंट्रेटर्स प्राप्त हुए हैं। इन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। ये ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स एक एनजीओ की मदद से रेड क्रास सोसाइटी ने मंगवाए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:40 AM (IST)
Jalandhar Fights Coronavirus: जालंधर पहुंचे 10 Oxygen Concentrators, सिविल अस्पताल में गंभीर मरीजों की बचाएंगे जान
जालंधर सिविल अस्पताल को मंगलवार को 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मिले हैं। सांकेतिक फोटो

जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों के प्रभावी उपचार के लिए जिला प्रशासन ने 25 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स का ऑर्डर दिया था। इनमें से 10 प्रशासन को मंगलवार को उपलब्ध हो गए। इनकी मदद से सिविल में दाखिल गंभीर कोविड मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। 

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि प्रशासन को मंगलवार को पहले 10 कंसेंट्रेटर्स प्राप्त हुए हैं। इन्हें सिविल अस्पताल  भेज दिया गया है। उन्होनें बताया कि एक एनजीओ गिल फाउंडेशन ने रेड क्रॉस सोसायटी को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में योगदान के लिए कुछ राशि दान दी थी। इसी का प्रयोग 25 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स खरीदने के लिए किया गया है।

अन्य कोविड केयर केंद्रों को भेजी जाएगी बची ऑक्सीजन

डिप्टी कमिशनर ने बताया कि अभी 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स प्राप्त हुए हैं। शेष भी जल्द मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कंसेंट्रेटर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग को कम करेंगे। इससे बची ऑक्सीजन अन्य कोविड केयर संस्थानों को भेज दी जाएगी। उन्होंने मानवता की सेवा करने के लिए गिल फाउंडेशन के सरपरस्त राज गिल की प्रशंसा की। 

डीसी ने दिए हैं ऑक्सीजन ऑडिट के आदेश

डीसी थोरी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से इस जीवनरक्षक गैस के सही प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन ऑडिट सहित कई प्रयत्न किए गए हैं। अस्पतालों और उद्योगों को पीएसए आधारित प्लांट लगाने की अपील करने के अलावा ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर खरीदने के लिए भी कहा गया है। इन सभी प्रयासों से कोविड मरीजों को समय पर सही उपचार उपलब्ध होना सुनिश्चत होगा।  

यह भी पढ़ें- Punjab's Liquor Shops Open: पंजाब में खुले शराब के ठेके, कैप्टन सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें - पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, 50 टन अतिरिक्त ऑक्सीजन की डिमांड

chat bot
आपका साथी