क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, घेराबंदी करने वाला साजन सहारनपुर से दबोचा

Cricketer Suresh Raina Relative Case 19 अगस्त-20 को गांव थरियाल में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा ठेकेदार अशोक कुमार के घर पर हथियारबंद लुटेरों ने छत पर सोते समय हमला कर दिया था। इसमें अशोक और उनके बेटे कौशल की मौत हो गई थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:27 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:27 PM (IST)
क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, घेराबंदी करने वाला साजन सहारनपुर से दबोचा
पिछले साल अगस्त में लुटेरों ने पठानकोट के गांव में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या कर दी थी।

पठानकोट/जालंधर, जेएनएन। Cricketer Suresh Raina Relative Murder Case Pathankot 19 अगस्त-20 को गांव थरियाल में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा ठेकेदार अशोक कुमार के घर सेंध लगाकर उनका मर्डर और लूटपाट करने के मामले में दसवें आरोपित साजन उर्फ आमिर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से काबू कर लिया है।  साजन ने वारदात के दिन घेराबंदी करने के बाद अशोक कुमार व उनके स्वजनों पर हमला किया था। हमले के बाद उसने अपने साथियों के साथ लूटपाट की थी। वारदात अंजाम देने के बाद वह सहारनपुर भाग गया था। साजन सहारनपुर के गांव गंगोह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उस पर पहले भी मामले दर्ज हैं।

एसएसपी गुलनीत खुराना ने बताया कि आरोपित को सहारनपुर पुलिस  के सहयोग के साथ काबू कर लिया गया  है। मंगलवार रात पुलिस उसे पठानकोट ले आई है। उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस पहले ही मामले में वांछित नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब संजू उर्फ छज्जू, राशिद उर्फ चलदा-फिरदा, जुबराना निवासी पिलाना (जिला झुंझनू, राजस्थान) और वाफीला निवासी झुग्गियां बाईपास, सूरजपुर अभी फरार  हैं। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस रेड कर रही है।

सितंबर में क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे थे बुआ-फूफा के घर

गांव थरियाल में फूफा अशोक कुमार की हत्या किए जाने के बाद पिछले साल सितंबर में क्रिकेटर सुरेश रैना वहां पहुंचे और सभी रिश्तेदारों का हालचाल जाना।

लूट की घटना क्रिकेटर सुरेश रैना के परिवार से जुड़ी होने का बात पता चलने के बाद पठानकोट पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। तब यह मामला मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह तक पहुंचा था। उन्होंने कहा था कि यह हमला एक अंतरराज्‍यीय लुटेरा गिरोह ने किया है। उसके बाद पिछले साल सितंबर में क्रिकेटर सुरेश रैना फूफा के घर पहुंचकर सभी रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया था। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की थी। 

यह था मामला

पिछले साल 19 अगस्त की रात अशोक कुमार परिवार सहित छत पर सो रहे थे। तभी लुटेरे घर में घुस आए और सो रहे लोगों पर तेजधार हथियारों और राड से हमला कर दिया। सब लोग गहरी नींद में थे। इसलिए कोई बचाव भी नहीं कर पाया। लुटेरों के हमले में अशोक कुमार (58) की मौत हो गई थी जबकि पत्नी आशा देवी (55) बेटे कौशल कुमार (32) और अपिन कुमार (24) व उनकी मां सत्या देवी (80) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में कौशल की भी मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी