जालंधर में फिर चलेंगी सिटी बस, आपरेटरों से इसी हफ्ते मीटिग

जालंधर में एक बार फिर सिटी बस सर्विस शुरू करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी कंपनी के तहत इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी के सीईओ करनेश शर्मा ने कंपनियों से प्रपोजल लेने शुरू कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:01 AM (IST)
जालंधर में फिर चलेंगी सिटी बस, आपरेटरों से इसी हफ्ते मीटिग
जालंधर में फिर चलेंगी सिटी बस, आपरेटरों से इसी हफ्ते मीटिग

जागरण संवाददाता, जालंधर : शहर में एक बार फिर सिटी बस सर्विस शुरू करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी कंपनी के तहत इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी के सीईओ करनेश शर्मा ने कंपनियों से प्रपोजल लेने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए प्राइवेट बस आपरेटरों से संपर्क साधा जा रहा है और अगले हफ्ते में सभी को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी के कंसल्टेंट्स को यह जिम्मेवारी दी गई है कि जो बस आपरेटर सिटी बस चलाने में सक्षम है उनसे इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की जाए। सिटी बस सर्विस शहर में साल 2008 से 2014 चली थी लेकिन आटो यूनियन से टकराव के बाद कंपनी ने हाथ खींच लिए थे। अब दोबारा नए सिरे से स्मार्ट सिटी में चलाने की तैयारी की जा रही है। बसों की संख्या व रूट अभी तय नहीं

सिटी बस चलने के समय लोगों को कई रूटों पर काफी फायदा हुआ था। स्मार्ट सिटी कंपनी सिटी बस सर्विस के लिए रूटों का भी सर्वे कर रही है। इन्हीं के हिसाब से तय होगा कि कितनी बसें किस साइज की रखी जाएंगी। जहां सड़कें कम चौड़ी हैं वहां छोटी बसें चलाई जाएंगी। सिटी बस सर्विस साल 2008 में शुरू हुई थी और 2013 में इसका लाइसेंस खत्म हो गया था। इसके बाद करीब एक साल तक यह स्पेशल परमीशन के साथ चलती रही लेकिन 2014 में आटो यूनियनों से टकराव के बाद कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला ले लिया था।

---------

सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें होंगी

इस बार सभी बसें इलेक्ट्रिक या सीएनजी होंगी। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह बसें काफी महंगी हो सकती हैं इसलिए बड़ी कंपनियों से ही संपर्क साधा जा रहा है। स्मार्ट सिटी में इस प्रोजेक्ट के लिए फंड रखे गए थे लेकिन स्मार्ट सिटी की कोशिश रहेगी कि इसे पीपीपी मोड पर चलाया जाए ताकि जो भी कंपनी करार करती है खर्च उसी को उठाना पड़े।

chat bot
आपका साथी