चिकन शॉप मालिक ने दौड़ाकर पकड़ा बाइक चोर, जालंधर पुलिस की पूछताछ में निकला शातिर

टा पिंड स्थिति चिकन शॉप के बाहर से बाइक चुराकर भाग रहे आरोपित को चिकन शॉप मालिक इंद्रजीत सिंह ने पीछा कर काबू कर लिया। इसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन छह की पुलिस को सूचित कर आरोपित लखबीर को उन्हें सौंप दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 03:20 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 03:20 PM (IST)
चिकन शॉप मालिक ने दौड़ाकर पकड़ा बाइक चोर, जालंधर पुलिस की पूछताछ में निकला शातिर
जालंधर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। यहां चौकन्ने चिकन शॉप मालिक ने दुकान के बाहर से बाइक चुराकर भागे चोर को पीछाकर दबोच लिया और उसे पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित शातिर वाहन चोर निकला। उसके पास दो और चोरी की मोटरसाकिलें बरामद हुई हैं। आरोपित की पहचान गांव बाबलके, जंडियाला मांजकी, नकोदर निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार बूटा पिंड स्थिति चिकन शॉप के बाहर से बाइक चुराकर भाग रहे आरोपित को चिकन शॉप मालिक इंद्रजीत सिंह ने पीछा कर काबू कर लिया। इसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन छह की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पूछताछ में आरोपित शातिर वाहन चोर निकला। वह पहले से बाइक चोरी करता आ रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरी की बाइक बरामद की हैं।

साथियों के साथ देता था बाइक चोरी को अंजाम

थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने आरोपित के पास एक दो और बाइक बरामद की हैं। ये उसने अलग-अलग स्थानों से चीरी की थी। जांच में सामने आया कि लखबीर अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि लखबीर सिंह को रिमांड पर लेकर चोरी की और वारदातें हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं चोरी की वारदातों में शामिल उसके और साथियों के बारे में पता कर उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - UP से पंजाब तक बाहुबली पर लड़ाई, दोनों सरकारें आमने-सामने, जानें मुख्‍तार अंसारी पर सियासत का सच

chat bot
आपका साथी