पानी है अनमोल... जल संरक्षण के लिए जालंधर में Catch the Rain जागरूकता अभियान शुरू

कैच द रेन जागरूकता मुहिम में जालंधर के हर ब्लॉक में जल बचाव को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शपथ लेना पद यात्रा दीवार पर पेंटिंग बनाना स्टिकर और नुक्क्ड़-नाटक के जरिये बारिश के पानी बचाने की सीख दी जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:51 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:51 AM (IST)
पानी है अनमोल... जल संरक्षण के लिए जालंधर में Catch the Rain जागरूकता अभियान शुरू
जालंधर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कैच द रेन अभियान शुरू किया गया।

जालंधर, जेएनएन। जल ही जीवन है। पानी अनमोल है और इसकी एक-एक बूंद बचानी चाहिए। इसी मंत्र के साथ 

पानी के उचित प्रयोग व बारिश के पानी को इकट्ठा करके उसका सही इस्तेमाल करने के लिए यहां कैच द रैन जागृति जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसे केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित किया। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि कैच द रेन जागृति मुहिम के पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को बचाकर ही हम पानी की कमी दूर कर सकते हैं। भूमिगत जल स्तर को ऊंचा उठा सकते है। 

यादव ने कहा कि यह चिंता का विषय है की पानी का स्तर दिनोंदिन नीचा होता जा रहा है। साथ ही यह प्रदूषित भी होता जा रहा है। इसलिए, इस बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इसमें जिले की यूथ क्लब अहम रोल अदा कर सकती हैं। उन्होंने कहा की लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पानी की बचत करने के सरकार के विभिन्न प्रोजेक्टों का भी जनता को लाभ उठाना चाहिए।

वीरवार को जालंधर में कैच द रेन अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने पोस्टर बनाकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया।

कैच द रेन जागरूकता मुहिम में जालंधर के हर ब्लॉक में जल बचाव को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, शपथ लेना, पद यात्रा, दीवार पर पेंटिंग बनाना, स्टिकर और नुक्क्ड़-नाटक के जरिये बारिश के पानी बचाने की सीख दी जाएगी। इस मौके पर ऋषभ सिंगला लेखाकार, नेहरू युवा वालंटियर परविंदर सिंह, विशाल सिंह, शिवानी, निधि, रेनू बाला, जसकरण सिंह, सविता, रोबिन, मनकरण, बबिता कालरा, वंदना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी