श्री मुक्तसर साहिब के यूट्यूबर पर जालंधर में केस, भगवान वाल्मीकि को अपशब्द कहने का आरोप, जानें पूरा मामला

जालंधर कैंट थाने में श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले यूट्यूबर पर भगवान वाल्मीकि को अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:58 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:58 PM (IST)
श्री मुक्तसर साहिब के यूट्यूबर पर जालंधर में केस, भगवान वाल्मीकि को अपशब्द कहने का आरोप, जानें पूरा मामला
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पंजाब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सांकेतिक चित्र।

जासं, जालंधर। यहां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पंजाब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जालंधर कैंट थाने में श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले यूट्यूबर गुरप्रीत सहज के खिलाफ भगवान वाल्मीकि को अपशब्द कहने के मामले में केस दर्ज किया गया है। उस पर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इस मामले में राष्ट्रीय बाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने गुरप्रीत सहज के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के पदाधिकारियों का आरोप है कि गुरप्रीत सहज एक यूट्यूब चैनल चलाता है। बीते दिनों एक कबड्डी खिलाड़ी को सम्मानित करते समय बनाए गए एक वीडियो में उसने भगवान वाल्मीकि को लेकर अपशब्द कहे थे। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने आरोपित को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना। उलटे उन्हें धमकियां देने लगा। इसके बाद ही उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस को दी थी।

समझाने का प्रयास किया तो आरोपित देने लगा धमकियां 

मामले को लेकर राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के महासचिव गोपी हंस का कहना है कि जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो उन्होंने गुरप्रीत को फोन कर समझाने की कोशिश की थी। उससे कहा था कि उन्हें भगवान वाल्मीकि के बारे में इस तरह के अपशब्द स्वीकार नहीं है। बावजूद इसके यूट्यूबर गुरप्रीत अपनी गलती मानने के बजाय उनसे बहस करने लगा और उन्हें धमकियां देने लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। जांच करने के बाद थाना कैंट की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Tokyo Olympics 2020 : अर्जेंटीना पर भारत की जीत में एलपीयू के स्टूडेंट वरुण व हरमनप्रीत का रहा शानदार प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी