जालंधर छावनी के लिए जरूरी खबर, कैंट बोर्ड में मतदाता सूची में नाम या आपति दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 16 मार्च

जालंधर कैंट बोर्ड कार्यालय अधीक्षक राजेश अटवाल ने बताया कि जालंधर छावनी परिषद मतदाता सूची का इंस्पेक्शन किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जालंधर कैंट का कोई भी नागरिक कर सकता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 03:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 03:38 PM (IST)
जालंधर छावनी के लिए जरूरी खबर, कैंट बोर्ड में मतदाता सूची में नाम या आपति दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 16 मार्च
जालंधर कैंट में मतदाता सूची में नाम या आपति दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 16 मार्च है।

जालंधर छावनी, जेएनएन। जालंधर कैंट बोर्ड ने मतदाता सूची 2021 तैयार कर ली है। मतदाता सूची की पड़ताल कोई भी नागरिक कैंट बोर्ड के दफ्तर में कर सकता है। इस संबंध में मतदाता सूची में नाम या आपति दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 16 मार्च है।

यह जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक राजेश अटवाल ने बताया कि जालंधर छावनी परिषद मतदाता सूची का इंस्पेक्शन किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जालंधर कैंट का कोई भी नागरिक कर सकता है। जिस किसी का नाम मतदाता सूची में दाखिल नहीं है या गलत पते पर दाखिल है, वह अपना नाम मतदाता सूची में लिखवाने या पता बदलवाने के लिए आवेदन कर सकता है। अगर किसी को वोट पर आपत्ति हो तो वह मुख्य अधिशासी अधिकारी के पास दस्तावेज जमा करवा सकता है।

यह भी पढ़ें - जालंधर में आरटीए और रोडवेज की जॉइंट चेकिंग में फिर 7 बसों के चालान

कैंट बोर्ड की ओर से तैयार मतदाता सूची से होते हैं चुनाव

उन्होंने बताया कि संशोधन व आपत्ति दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2021 है। यदि इस बारे में किसी को कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह छावनी परिषद् कार्यालय में आकर प्राप्त कर सकता है। बता दें कि छावनी परिषद के चुनावों में इलेक्शन कमीशन की मतदाता सूची नही बल्कि कैंट बोर्ड द्वारा तैयार की गई मतदाता सूची के आधार पर चुनाव होते हैं।

chat bot
आपका साथी