जालंधर में BSP ने किसानों के समर्थन में निकाली मोटरसाइकिल रैली, कृषि कानून निरस्त करने की मांग

रैली का नेतृत्व बसपा नेता बलविंदर कुमार और नकोदर निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने बूटा मंडी के डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क से किया। इसमें बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार से कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:57 PM (IST)
जालंधर में BSP ने किसानों के समर्थन में निकाली मोटरसाइकिल रैली, कृषि कानून निरस्त करने की मांग
किसानों के समर्थन में जालंधर रैली निकलाते हुए बसपा के सदस्य। जागरण

जागरण संवादाता, जालंधर। बहुजन समाज पार्टी ने कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व बसपा नेता बलविंदर कुमार और नकोदर निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने बूटा मंडी के डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क से किया।

रैली में बड़ी संख्या में बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार से कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली शहर से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। बाहर खड़े होकर अकाली दल और बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। मोटरसाइकिल रैली में भारी संख्या में बसपा के युवा नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

डॉ। संजीव शर्मा और डॉ. शिव दयाल माली आप के राज्य प्रवक्ता नियुक्त

जागरण संवाददाता, जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य संयोजक भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने डा. संजीव शर्मा और डॉ. शिव दयाल माली को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके अलावा रमणीक सिंह लक्की रंधावा को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया है। बता दें कि दोनों नेता पिछले कुछ समस से पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किए जाने का आरोप लगा रहे थे। अब उन्हें नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी की अंतर्कलह कुछ कम होने की उम्मीद जगी है।

डॉ. शिव दयाल माली और डा. संजीव शर्मा पिछले काफी समय से पार्टी में नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगा रहे थे। अब पार्टी ने नियुक्ति कर दी है।

इस अवसर पर जिला इंचार्ज ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी और राजविंदर कौर प्रधान महिला विंग पंजाब ने नए अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी के किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे और लोगो को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी