भाजपा ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा, श्वेत मलिक के साथ फोटो खिंचाने के लिए हुई धक्का-मुक्की

गांधी सकल्प यात्रा का आगाज कंपनी बाग से किया गया है। यह ज्योति चौक व अंदर के बाजारों से होते हुए कंपनी बाग पर ही संपन्न होगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 04:20 PM (IST)
भाजपा ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा, श्वेत मलिक के साथ फोटो खिंचाने के लिए हुई धक्का-मुक्की
भाजपा ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा, श्वेत मलिक के साथ फोटो खिंचाने के लिए हुई धक्का-मुक्की

जालंधर, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षाएं जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वीरवार को कंपनी बाग चौक से संकल्प यात्रा निकाली। इसमें पंजाब भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक भी शामिल हुए। कंपनी बाग चौक से शुरू होने के बाद यात्रा ज्योति चौक से होकर अंदर के बाजारों से होती हुई वाया मिलाप चौक से होकर आगे बढ़ रही है। इसे अंत में कंपनी बाग चौक में ही संपूर्ण होना है।

गांधी संकल्प यात्रा के दौरान एक अजब वाकया भी पेश आया। यहां फोटो खिंचवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। मामला दो गुटों से जुड़ा था लेकिन बात बढ़ने से पहले बीच-बचाव कर लिया गया। बताय जा रहा है कि एक तरफ जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनी शर्मा और उनके साथी ही थे तो दूसरी तरफ पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी भाजपा के उपप्रधान महेंद्र भगत व अन्य। जैसे ही पंजाब प्रधान श्वेत मलिक के यात्रा में पहुंचे तो उनके साथ फोटो खींचे जाने को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गई।

जालंधर में भाजपा की ओर से निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा के दौरान मौजूद पूर्व विधायक केडी भंडारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी