पटियाला के राजपुरा में भाजपा नेताओं पर हमले के विरोध में धरना, जालंधर BJP प्रधान बोले- शरारती तत्व कर रहे पंजाब का माहौल खराब

जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि ये हमले शरारती तत्व साजिश के तहत कर रहे हैं। वे पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं और जनता के हित में लिए गए फैसलों के समर्थन में काम करते रहेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 02:37 PM (IST)
पटियाला के राजपुरा में भाजपा नेताओं पर हमले के विरोध में धरना, जालंधर BJP प्रधान बोले- शरारती तत्व कर रहे पंजाब का माहौल खराब
जालंधर में डीसी आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। रविवार रात पटियाला के राजपुरा में किसानों की ओर से भाजपा नेताओं को घेरकर उन पर हमला करने के विरोध में कपूरथला, जालंधर सहित कई शहरों में भाजपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा।  भाजपा की जालंधर इकाई ने जिला प्रधान सुशील शर्मा के नेतृत्व में डीसी ऑफिस के सामने धरना देकर इस मामले में हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि ये हमले शरारती तत्व साजिश के तहत कर रहे हैं। वे पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं और जनता के हित में लिए गए फैसलों के समर्थन में काम करते रहेंगे। शर्मा ने कहा कि शरारती तत्वों पर कार्रवाई ना करके पंजाब सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इन प्रदर्शनों को पूरा समर्थन दे रही है।

जालंधर पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस भवन चौक पर नाकाबंदी करके रास्ता बंद कर दिया।

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेकाबू

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था धराशाई हो गई है। भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि शरारती तत्व के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस भवन चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी करके रास्ता बंद कर दिया था ताकि भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के कारण लोगों को परेशानी ना हो और भाजपा नेताओं की सुरक्षा भी बनी रहे।

राजपुरा में पुलिस ने देर रात बंधक भाजपा नेताओं को छुड़ाया

बता दें कि रविवार रात राजपुरा में किसानों ने कृषि कानून रद करवाने को लेकर भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया था। उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसे लेकर पूरी रात पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष चलता रहा। गुस्‍साए प्रदर्शनकारियाें ने पुलिस व भाजपा नेताओं पर पथराव कर डाला। बाद में पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेताओं को छुड़ाया। 

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में लुधियाना के MLA सिमरजीत बैंस समेत 7 पर केस, गिरफ्तारी को लेकर शिअद का प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी