जालंधर में BJP को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह हैप्पी AAP में हुए शामिल

आप में शामिल होने पर परमजीत हैपी ने कहा कि वह पंजाबियों के साथ भाजपा के सौतेले व्यवहार से नाखुश हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ आप में शामिल होने वालों में इंद्रजीत सिंह राजू अंजना रेणु चिराग पंकज कुमार हरिंदर आदि शामिल थे l

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:08 PM (IST)
जालंधर में BJP को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह हैप्पी AAP में हुए शामिल
शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह हैपी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जागरण

जालंधर, जेएनएन। महानगर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह हैपी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप पंजाब के डॉक्टर विंग के सह अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा ने परमजीत सिंह हैपी को मुहल्ला संत नगर में उनके परिवार और दोस्तों के साथ आप में शामिल करवाया। हैपी व उनके साथियो का स्वागत करते हुए डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिली है। पार्टी में शामिल होने पर परमजीत हैपी ने कहा कि वह पंजाबियों के साथ भाजपा सरकार के सौतेले व्यवहार से नाखुश हैं। इसलिए, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ आप में शामिल होने वालों में इंद्रजीत सिंह, राजू, अंजना, रेणु, चिराग, पंकज कुमार, हरिंदर, अनिल यादव व सनी आदि शामिल थे l

युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपने घोषणापत्र में घर-घर नौकरी के वायदे के साथ युवाओ को रोजगार कार्ड जारी किए थे। अब कैप्टन सरकार इसमें पूर्ण रुप में फेल हुई है l उन्होंने कहा की सत्ता में आने पर आप सरकार 2022 के बाद कैप्टन कार्ड पर ही युवाओ को रोजगार प्रदान करेगी।

उन्होने कहा कि रोजगार के लिए नामांकित युवाओं को नियुक्ति दिए जाने तक बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि पंजाब के कॉलेज बंद होने की कगार पर हैं क्योंकि लाखों 10+2 छात्र उच्च अध्ययन के लिए विदेश जा रहे हैं। इससे पंजाब की युवा शक्ति और राजकोष का भारी नुकसान हो रहा है। इसका कारण पिछले 15 साल का खराब शासन है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को झूठ का पुतला बताते हुए कहा कि  वह 85% वादों को पूरा करने का दावा कर रहे है, जो सरासर झूठ है।

इस मौके पर डॉ. संजीव ने उन परिवारों के साथ संवेदना जताई जिन्होंने करोना काल के दौरान में अपनों को खो दिया। आप नेता सुभाष प्रभाकर और गुरप्रीत कौर जिला संयुक्त सचिव महिला विंग ने बैठक में शामिल महिलाओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान तेजपाल सिंह वार्ड प्रधान केके शर्मा  भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी