जालंधर में PM Narendra Modi के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने करवाया हवन, घर-घर ले जाएंगे पार्टी की नीतियां

राकेश राठौर ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीब लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। वे देश के करोड़ों लोगों को एकसाथ लेकर चलते हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:42 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST)
जालंधर में PM Narendra Modi के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने करवाया हवन, घर-घर ले जाएंगे पार्टी की नीतियां
जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन में आहूति देते हुए भाजपा नेता। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला भाजपा के शीतला मंदिर स्थित कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन करवाया। कार्यक्रम पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश अनुशासन कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सन्नी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी है बल्कि उसे चरितार्थ करके भी दिखाया है। राकेश राठौर ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीब लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्हें समाज में अच्छा जीवन दिया और अथक परिश्रम से विश्व को यह दिखाया कि देश के करोड़ों नागरिकों को एकसाथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व कैसा होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है। देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। राठौर ने कहा कि मोदी जी के जीवन का क्षण-क्षण किसानों व वंचितों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्य करें ताकि पूरे प्रदेश भर में 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया जा सके। वे भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक और घर-घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, जिला सचिव मनीष विजय, अमित भाटिया, साहिल शर्मा, विश्व महेंद्रु, जय कल्याण, अजय जुल्का, कुणाल गोस्वामी, कृष्णा गोस्वामी, नीरज गुप्ता, वरुण नागपाल, तेजेंद्र वालिया, मनी कुमार, नितिन बहरोल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी