Bengal Violence: पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जालंधर में रोष प्रदर्शन

Bengal Violence पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट जैसी घटनाओं के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जालंधर की ओर से अध्यक्ष मीनू शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर रोष प्रदर्शन किया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 03:02 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 03:02 PM (IST)
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जालंधर में रोष प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने जालंधर में विभिन्न जगह रोष प्रदर्शन किया।

जालंधर, जेएनएन। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट जैसी घटनाओं के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जालंधर द्वारा अध्यक्ष मीनू शर्मा के प्रतिनिधित्व में विभिन्न जगह रोष प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 120 रोड, बस्ती दानिशमंदा, शिवाजी नगर, बस्ती शेख अड्डा, किशन पुरा चौक में अध्यक्षा मीनू शर्मा, सीमा साहनी, अणु शर्मा (पंजाब), प्रवीण शर्मा, डा.कमल जीत गिल, प्रवीण भारती, कविता सेठ, सुखबीर चटठा, शमां चौहान, रजनी गुप्ता, राजिंदर कौर, राधा अग्रवाल, वीना शूर समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शांतमयी धरना देते हुए रोष प्रकट किया।

हेमा पुरी डा. आंबेडकर संघर्ष मोर्चा की प्रदेश चेयरमैन बनीं

जालंधर। डा. आंबेडकर संघर्ष मोर्चा पंजाब ने संगठन का विस्तार किया है। इसके तहत हेमा पुरी को संस्था की महिला ¨वग की प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बस्ती गुजां में आयोजित समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक वेडल, प्रदेश सचिव सोनू गदोवाली, जिला प्रधान साहिबा मनचंदा व प्रदेश महासचिव विजय मनचंदा ने हेमा पुरी को नियुक्ति पत्र देकर पद की जिम्मेदारी दी। इस दौरान साहिबा मनचंदा ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने की जरूरत है। इसके तहत महिलाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार मुहैया करवाने के लिए संस्था द्वारा प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर हेमा पूरी में उन्हें दी गई जिम्मेदारी का मेहनत तथा ईमानदारी से निर्वाह करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान चरणजीत सिंह फौजी, सतनाम सिंह, सोनू रंधावा, राजिंदर नागरा व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी