जालंधर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बोले अश्वनी शर्मा, सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका बड़ा

जालंधर (शहरी) जिला भाजपा कार्यकारिणी बैठक स्थानीय होटल में जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश शर्मा के अलावा कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:59 PM (IST)
जालंधर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बोले अश्वनी शर्मा, सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका बड़ा
रविवार को जालंधर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा। जागरण

जासं, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी, जालंधर (शहरी) की जिला कार्यकारिणी बैठक स्थानीय होटल में जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिले के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा महासचिव एवं भाजपा जालंधर शहरी के प्रभारी सुभाष शर्मा, महासचिव राजेश बाघा, पूर्व मंत्री एवं विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, दीवान अमित अरोड़ा, वसीम राजा गुड्डू, मिंटा कोछड़, प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, नगर निगम में पार्षद दल के उप नेता वीरेश मिंटू, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि आज पार्टी को प्रदेश में 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इसे हमें खोना नहीं चाहिए। हम सबको अनुशासित होकर इस पर काम करना पड़ेगा, तभी हम इस लड़ाई में जीत सकते हैं। दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा को पंजाब में सत्ता प्राप्त करने से रोक नहीं सकती।

रविवार को जालंधर भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ता।

प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश को हर तरफ से बर्बादी की तरफ धकेल दिया है। उन्होंने कहाकि आज जब प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से परेशान हैंस उस समय मुख्यमंत्री और विधायक राज्य में अपनी धाक जमाने तथा कुर्सी बचाने में जुटे हैं। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही। पूरा प्रशासन माफियाओं व भष्टाचारियों के हाथों में है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा,संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुभाष शर्मा,को जिले के संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आने वाले समय में जिला भाजपा द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर सुरिंदर महे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी शर्मा, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, अरुण बजाज, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, अमित सिंह संधा, विवेक खन्ना, प्रदीप खुल्लर, जिला सचिव मनीष विज, राजेश जैन, डॉ वनीत शर्मा,सुदेश भगत,रॉक्सी उप्पल,अमित भाटिया,राजेश कपूर,ब्रजेश शर्मा,कारण सद्दी, मंडल अध्यक्ष,हितेश स्याल,कुलवंत शर्मा,मोहिंदर पाल, शाम शर्मा,जगजीत सिंह, अजय भारद्वाज, नरेश अरोड़ा, अमित लुधरा, सौरभ सेठ, दविंदर भारद्वाज, अमरजीत गोल्डी, शिवदर्शन अभी, हर्ष भारद्वाज, अशोक सरीन प्रवीण हांडा, हैप्पी दीवान, रंजीत आर्य, जगमोहन मागो, मोर्चा अध्यक्ष बलजीत प्रिंस, भूपेंद्र कुमार, मीनू शर्मा, डिंपी लुबाना, पंकज जुल्का, सनी भगत, सुनील मंटू, परवीन शर्मा, दविंदर अरोड़ा, नवीन सोनी, रितु कौशल, भोला शर्मा, राकेश विज, नरेश वालिया, अजय भारद्वाज, नरेश दीवान, राजेंद्र शर्मा, राजन शर्मा, विश्व महेंद्रु, तेजिंदर वालिया, रवि महाजन, गुरचरण कपूर, राजू मागो, राजेश कुमार आरके, दिनेश शर्मा, ललित चड्ढा, अश्वनी भंडारी, राजेश मोहन बजाज, नरेश शर्मा, सतपाल बठला, ऊषा शर्मा, कंचन शर्मा, प्रवीण भारती, पलवी वर्मा, शमा चौहान, रजनी गुप्ता, अनु शर्मा, रानी सरीन, सुमन सहगल, सुखबीर चट्ठा, कमलजीत कौर गिल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी