जालंधर के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में सजी बालाजी की चौकी, भजनों पर झूमे भक्त

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत मां की चुनरी देकर किया। इसके बाद बाबा को छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया एवं मेहंदीपुर से पवित्र पावन जल के छीटें भक्तों पर डाले गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:10 PM (IST)
जालंधर के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में सजी बालाजी की चौकी, भजनों पर झूमे भक्त
जालंधर में श्री बालाजी महाराज की चौकी में भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। बाजार शेखां स्थित श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर के प्रांगण में बालाजी महाराज की चौकी श्रद्धा भाव से मंदिर के प्रधान रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में करवाई गई। चौकी का आगाज हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। इसमें दीपक सरगम और प्रधान रमन अरोड़ा ने सच्ची-सच्ची दसों बालाजी मेरी अखियां दे तारे हो... ये मेरी अर्जी है, मैं ऐसा बन जाऊं जो तेरी मर्जी है... तू इतना प्यारा है चांद कहे तुझ से तू चांद हमारा है... जग रोक ना पाएगा मीरा नाचेगी जब श्याम नचाएगा, मेहंदीपुर के बाला जी हमें तेरा ही सहारा आदि भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधान रमन अरोड़ा ने बाबा के भक्तों से कहा कि श्री राम का नाम सिमरण करने से मन को शांति मिलती है। मंदिर के चेयरमैन राकेश जसूजा ने कहा कि मात्र प्रभु राम का नाम ही है जो मनुष्य के साथ जाता है। चौकी में भक्तों ने अपना जन्मदिन व वर्षगांठ बाबा के समक्ष केक काट मनाया। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत मां की चुनरी देकर किया। इसके बाद बाबा को छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया एवं मेहंदीपुर से पवित्र पावन जल के छीटें भक्तों पर डाले गए।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत मां की चुनरी देकर किया।

इस मौके पर राकेश चड्ढा, राहुल बाहरी, राजू मदान, दविंदर अरोड़ा, दीपक मदान, सौरव शर्मा, कपिल शर्मा, राजू मखीजा, समीर खन्ना, मोनू चड्ढा, हितेश चड्ढा, सतपाल गुंबर, अमित गुंबर, राजन अरोड़ा, तेजस्वी अरोड़ा, आंचल गुंबर, राजिंदर बावा, राजन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, अरुण वर्मा, राज कुमार, दर्शन लाल, मुनीश आशिजा, जोगिंदर पाल, गुलशन चांदना, संजीव अलंग, राजिंदर शर्मा, राज कुमार चोपड़ा, हैप्पी अलंग, राजिंदर शर्मा, राज कुमार चोपड़ा, राजिंदर बावा, रविंदर बांसल, विजय कुमार अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, राजीव ग्रोवर, राज कुमार अरोड़ा, राकेश मिगलानी, राकेश सिक्का, राज कुमार भंडारी, नरेश कुंद्रा, शैली खन्ना, मोना खन्ना, सुनीता गुंबर, पूनम गुंबर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी