जालंधर में बैडमिंटन सिंगल व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली उन्नति का कैश प्राइज से सम्मान

जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेंट जोसफ स्कूल की खिलाड़ी उन्नति ने अंडर-13 वर्ग में सिंगल्स डबल्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्नति को दो स्वर्ण पदक जीतने पर 2100 रुपये के कैश पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 02:58 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 02:58 PM (IST)
जालंधर में बैडमिंटन सिंगल व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली उन्नति का कैश प्राइज से सम्मान
जालंधर में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए डीसी घनश्याम थोरी। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। राजयादा हंसराज स्टेडियम में संपन्न हुई लि-निंग डिस्ट्रिक बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली उभरती प्रतिभाओं को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया है। सेंट जोसफ स्कूल की खिलाड़ी उन्नति ने अंडर-13 वर्ग एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्नति ने अपने शानदार खेल की बदौलत डबल्स प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्नति को दो स्वर्ण पदक जीतने पर 2100 रुपये के कैश पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि उन्नति पहले भी कई बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें - जालंधर का निकला लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने वाला एक युवक, NIA व दिल्ली पुलिस की रेड

एकल प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल में उन्नति ने जैन्या कोचर को 21-1, 21-2 के बड़े अंतर हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। डबल प्रतिस्पर्धा में उन्नति एवं गौरी ने सान्या व मान्या रत्ती को 21-14,21-18 स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। एकल प्रतिस्पर्धा में उन्नति ने गौरी को हराया था। उन्नति के शानदार प्रदर्शन को सराहते हुए जालंधर बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान व डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने उन्हें पदक व कैश प्राइज देकर सम्मानित किया है।

आने वाले समय में जालंधर और पंजाब का नाम रोशन करेगी उन्नतिः खन्ना

एसोसिएशन की अंतरिम कमेटी के सदस्य रितिन खन्ना ने बताया कि उन्नति ने एकल व डबल प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए हैं। उन्नति एक बेहतर खिलाड़ी है जो आने वाले समय में जालंधर के साथ-साथ पंजाब का नाम रोशन करेगी।

chat bot
आपका साथी