जालंधर के किशनपुरा में देर रात शराब ठेके के आहते में जमकर तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा

अहाता कर्मचारी रजत कल्याण ने बताया कि बुधवार रात करीब 1045 बजे एक धार्मिक समागम से लौट रहे लोगों ने ठेके से शराब खरीदी और खाने का सामान मांगने लगे। जब कहा गया कि अहाता बंद होने वाला है तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:49 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:49 AM (IST)
जालंधर के किशनपुरा में देर रात शराब ठेके के आहते में जमकर तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा
किशनपुरा चौक में बुधवार रात शराब ठेके के अहाते को नुकसान पहुंचाया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। शराब पीने को लेकर किशनपुरा चौक पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे एक धार्मिक समागम से लौट रहे लोगों ने ठेके के आहते में जमकर तोड़फोड़ की। घटना हमलावरों और शराब ठेके के मुलाजिम के बीच बहस होने के बाद घटी। मुलाजिम ने समय ज्यादा होने पर अहाता बंद होने की बात कही थी जिसके बाद युवक भड़क गए। पहले, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद हमलावरों ने ठेके के अहाते में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों को भी पीटा। पूरे आहते में रखे बर्तनों और खाने-पीने के सामान को उलट-पुलट दिया। मौके से कृपाणा भी मिली है। मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन तीन और थाना डिवीजन आठ के करीब दो दर्जन पुलिस मुलाजिम पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। 

घायल रजत कल्याण ने बताया कि वह किशनपुरा चौक स्थित ठेके के बगल में अहाता चलाता है। बुधवार रात करीब 10:45 बजे एक धार्मिक समागम से लौट रहे लोगों ने ठेके से शराब खरीदी और खाने का सामान मांगने लगे। जब उन्होंने कहा कि अहाता बंद हो चुका है तो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई और धार्मिक समागम से आए युवक वापस चले गए। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटे युवकों ने अहाते में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने अहाते में रखा सारा सामान फेंक दिया।

हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन तीन के एएसआई सतपाल ने बताया कि बुधवार देर रात किशनपुरा चौक के पास स्थित आते में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी