आर्य समाज ने जालंधर की झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के लिए जलाई शिक्षा की लौ

आर्य समाज भगत सिंह कालोनी ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा की लौ जलाई है। इसके तहत यहां पर रहने वाले बच्चों को फ्री में ट्यूशन की सेवाएं दी जा रही हैं। यह सराहनीय कदम आर्य समाज ने उठाया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:59 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:59 AM (IST)
आर्य समाज ने जालंधर की झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के लिए जलाई शिक्षा की लौ
छह वर्ष पूर्व ट्यूशन लेने वाले 20 विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है।

जालंधर, जेएनएन। आर्य समाज भगत सिंह कालोनी ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा की लौ जलाई है। इसके तहत यहां पर रहने वाले बच्चों को फ्री में ट्यूशन की सेवाएं दी जा रही हैं। ऐसा सुशिक्षित समाज की दिशा में आर्य समाज द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत किया जा रहा है। आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री व आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह कालोनी के प्रधान रणजीत आर्य ने यह सफर छह वर्ष पूर्व शुरू किया था, जो निरंतर जारी है।

वह बताते हैं कि यह प्रोजेक्ट केवल उन बच्चों को शिक्षित करने के लिए किया जा रहा है, जो सरकारी स्कूलों में पढ़ने तो जाते हैं, लेकिन इसके बाद दिन भर घूमकर बिता देते थे। यही कारण था उनका ध्यान पढ़ाई से जल्द उठ जाता था। ऐसे में उनके व्यक्तित्व में निखार आना संभव नहीं था। रणजीत आर्य बताते हैं कि इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी झुग्गी झोपड़ियों में जाकर बच्चों को फ्री ट्यूशन देते थे, लेकिन पूरे संसाधन न होने के चलते कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने इन बच्चों के लिए कुछ करने की ठान ली। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पढ़ाई करने को लेकर पूरा माहौल देने के साथ तमाम तरह की सुविधाएं दी।

20 से शुरू होकर 200 तक पहुंची विद्यार्थियों की संख्या

छह वर्ष पूर्व ट्यूशन लेने वाले 20 विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। इसमें तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें वर्दी, किताबें, स्टेशनरी व खाद्य पदार्थ भी वितरित किए जाते हैं। इसके साथ ही मौसम के मुताबिक कपड़ों का वितरण भी किया जाता है। रणजीत आर्य बताते हैं कि हर त्योहार सेंटर में मनाया जाता है। इसमें परिवार सहित शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं।

सुदर्शन शर्मा कर रहे सहयोग, आठ विद्यार्थियों का हुआ नेहरू युवा केंद्र में चयन

झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान व उद्योगपति सुदर्शन शर्मा पूरा सहयोग देते हैं। वह बच्चों को कई तरह के सामान का इंतजाम करते हैं। इस सेंटर से शिक्षा हासिल करने वाले आठ विद्यार्थियों का चयन नेहरू युवा केंद्र में किया गया है, जहां वे विभिन्न कोर्स कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी