जालंधर में एपीजे स्कूल के स्टूडेंट्स ने मनाया 'शेक्सपियर डे', प्रतियोगिता में सुधीक्षा ने हासिल किया पहला स्थान

जालंधर में नाटककार विलियम शेक्सपियर की याद में शेक्सपियर डे जूम ऐप के जरिए मनाया गया। विद्यार्थियों ने शेक्सपियर के नाटकों की दो से तीन मिनट का भाषण नाटकीय तथा संवाद प्रस्तुति की वीडियो अपने घर से तैयार करके भेजी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 10:50 AM (IST)
जालंधर में एपीजे स्कूल के स्टूडेंट्स ने मनाया 'शेक्सपियर डे', प्रतियोगिता में सुधीक्षा ने हासिल किया पहला स्थान
नाटककार विलियम शेक्सपियर की याद में शेक्सपियर डे जूम ऐप के जरिए मनाया गया।

जालंधर, जेएनएन। एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में नाटककार विलियम शेक्सपियर की याद में शेक्सपियर डे जूम ऐप के जरिए मनाया गया। विद्यार्थियों ने शेक्सपियर के नाटकों की दो से तीन मिनट का भाषण, नाटकीय तथा संवाद प्रस्तुति की वीडियो अपने घर से तैयार करके भेजी। जिसके आधार पर विद्यार्थियों की परफार्मेंस, आत्मविश्वास को देखते हुए विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता के पहले वर्ग के परिणामों में सुधीक्षा सिसोदिया ने पहला स्थान हासिल किया।

इसके अलावा अर्नाज और साम्या खोसला ने दूसरा, साध्या बस्सी और हितव्य जैन ने तीसरा स्थान पाया, जबकि रिद्धि खन्ना को प्रशंसा पुरस्कार और पहलाद सरना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से दूसरे वर्ग में कनिका वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि आर्यन पुरी ने दूसरा, गावरी गोस्वामी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा पांच से लेकर कक्षा 12 के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगियों को दो वर्गों में बांटा गया। पहले वर्ग में 5वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थी तथा दूसरे वर्ग में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल किए गए। विजेताओं की घोषणा आनलाइन विशेष असेंबली में की गई।

विद्यालय के प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने प्रतियोगियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी और सभी को भविष्य में भी अपनी परफार्मेंस व टैलेंट को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि आज अंग्रेजी के कवि और महान नाटककार विलियम शेक्सपियर का जन्म दिवस है जिन्होंने 37 नाटकों की रचना की थी। विद्यार्थियों को उनके द्वारा रचित महान  साहित्य को पढ़ना चाहिए तथा प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी