जालंधर के एपीजे स्कूल में करवाई गई पंजाबी कविता उच्चारण तथा भाषण प्रतियोगिता

जालंधर के एपीजे स्कूल में पंजाबी कविता उच्चारण प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं और कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करते हुए समा बांध दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:55 PM (IST)
जालंधर के एपीजे स्कूल में करवाई गई पंजाबी कविता उच्चारण तथा भाषण प्रतियोगिता
जालंधर के एपीजे स्कूल में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।

जालंधर, जेएनएन। एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में जूम एप के जरिए पंजाबी कविता उच्चारण प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं और कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करते हुए समा बांध दिया। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के विषय आपकाज-महाकाज, नानक दुखिया सब संसार तथा इंटरनेट दी दुनिया विच गवाचदा बचपन थे। इसके द्वारा विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर बनने, दुख-सुख को समान भाव से ग्रहण करने तथा इंटरनेट का आवश्यकता अनुसार ही प्रयोग करने पर बल दिया। इस प्रतियोगिता में 26 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

प्रिंसिपल गिरीश कुमार जी ने भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा बधाई देते हुए कहा कि पहला या दूसरा स्थान प्राप्त करना इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि प्रतियोगिता में भाग लेना। क्योंकि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिमा व ज्ञान में बेहतरी होती है। हार के डर से कभी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से पीछे नहीं रहना चाहिए।

कविता उच्चारण पांचवी कक्षा में प्रवण सिंह बोधि ने पहला, दिलजोत कौर ने दूसरा, रणवीर सिंह, कायरा सिंह ने तीसरा, कविता उच्चारण छठी कक्षा से आरव शर्मा ने पहला, निष्ठां अरोड़ा ने दूसरा, महिष मेहता ने तीसरा, तन्मय कपूर ने तीसरा, भाषण प्रतियोगिता सातवीं कक्षा से अर्नाज ने पहला, ओम्या मल्होत्रा ने दूसरा, रूपल अलंग ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी