जालंधर में आक्सीजन सप्लाई के दौरान सिलेंडर गुम हुआ तो प्रशासन चुकाएगा कीमत

बाहरी जिले को आक्सीजन सप्लाई के दौरान कोई सिलेंडर कम होता है तो संबंधित जिला प्रशासन गुम हुए सिलेंडर की कीमत अदा करेगा। डीसी घनश्याम थोरी ने खाली सिलेंडरों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाए जाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 02:32 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 02:32 PM (IST)
जालंधर में आक्सीजन सप्लाई के दौरान सिलेंडर गुम हुआ तो प्रशासन चुकाएगा कीमत
डीसी घनश्याम थोरी ने खाली सिलेंडरों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाए जाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जालंधर, जेएनएन। अगर किसी बाहरी जिले को आक्सीजन सप्लाई के दौरान कोई सिलेंडर कम होता है तो संबंधित जिला प्रशासन गुम हुए सिलेंडर की कीमत अदा करेगा। डीसी घनश्याम थोरी ने खाली सिलेंडरों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाए जाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरिंदर सिंह सग्गू, डीसी घनश्याम थोरी, विधायक राजिंदर बेरी और सिलेंडर डीलर्स के मध्य शनिवार को बैठक की गई। इस दौरान डीलरों को दिशा निर्देश जारी किए गए कि इंडस्ट्री में मौजूद तमाम खाली सिलेंडर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि अस्पतालों को जरूरत के समय आक्सीजन सप्लाई करने में कोई परेशानी न हो। बैठक में तेजिंदर सिंह भसीन, विकास अरोड़ा व राजन अरोड़ा भी उपस्थित थे।

बैठक के बारे सग्गू ने बताया कि जालंधर के डीलरों ने आगामी दो दिनों के भीतर 400 खाली आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि डीसी ने कहा है कि प्लांटों के पास पर्याप्त संख्या में खाली आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने चाहिए, ताकि जरूरत के समय निर्विघ्न सप्लाई जारी रखी जा सके।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी