जालंधर में कोविड बेड्स की कमी की फैलाई जा रही अफवाह, यहां देखें किस अस्पताल में कितने बेड खाली

जालंधर के अस्पतालों में कोविड बेड्स की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है। लोग बेड के लिए परेशान न हों इसके लिए जिला प्रशासन रोजाना अब रोजाना अपनी वेबसाइट पर अस्पतालों में बेड की उपलब्धता से संबंधित जानकारी शेयर कर रहा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 08:28 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 08:28 AM (IST)
जालंधर में कोविड बेड्स की कमी की फैलाई जा रही अफवाह, यहां देखें किस अस्पताल में कितने बेड खाली
जालंधर के अस्पतालों में कोविड बेड्स की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है।

जालंधर, जेएनएन। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शहर के अस्पतालों में कोविड बेड्स की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है। कुछ अस्पताल मरीजों को बेड न होने की बात कह लौटा भी रहे है। लोग बेड के लिए परेशान न हों इसके लिए जिला प्रशासन रोजाना अब रोजाना अपनी वेबसाइट पर अस्पतालों में बेड की उपलब्धता से संबंधित जानकारी शेयर कर रहा है।

इसके लिए आप जिला प्रशासन की वेबसाइट jalandhar.nic.in पर क्लिक करें। वहां डैशबोर्ड बनाया गया है। उस पर क्लिक करने पर सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में लेवल-2,लेवल-3 व वेंटीलेटरों की कुल संख्या, कितने बेड भरे और कितने खाली की सूचना समय समय पर अपडेट की जाती है।

इस मामले को लेकर जिला प्रशासन आफिस में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है जहां शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

जिला प्रशासन कंट्रोल रूम 0181- 2224417

सेहत विभाग कंट्रोल रूम 0181-2224848

एंबुलेंस 108

सेहत विभाग का शिकायत 104

-----

इसके अलावा मोबाइल एपलीकेशन 'जालंधरएप' भी लांच की जा चुकी है।

------------------------------------------

सरकारी व गैर अस्पतालों में कुल

कैटेगिरी      कुल बेड  भरे  खाली बेड

लेवल -2   1205   591  614

लेवल-3    439   325   114

वेंटीलेटर    165    39   126

-----

केवल सिविल अस्पताल

कैटेगिरी  कुल बेड भरे हुए   खाली पड़े

लेवल-2   284       48         236

लेवल-3   56         36          20

वेंटीलेटर  18        16           02

chat bot
आपका साथी