जालंधर में दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक चला सकेंगे पटाखे, प्रशासन ने समय किया निर्धारित

जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने की समय अवधि जारी कर दी है जिसके तहत दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाई जा सकेंगे। इसी तरह दशहरे पर शाम छह से सात बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:16 PM (IST)
जालंधर में दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक चला सकेंगे पटाखे, प्रशासन ने समय किया निर्धारित
जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने की समय अवधि जारी कर दी है।

जालंधर, जेएनएन। जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने की समय अवधि जारी कर दी है, जिसके तहत दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाई जा सकेंगे। इसी तरह दशहरे पर शाम छह से सात बजे तक तथा गुरु पर्व पर तड़के चार से पांच तथा रात को 9 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे।

इस संबंध में डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि बीते वर्षों में पटाखों के चलते हुई आगजनी की घटनाओं को देखते हुए पहले से ही समय निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने अपने इलाकों में इस समय पर ही पटाखे चलने को सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी